एक्सप्लोरर

जम्मूः संपत्ति विवाद में फौजी बेटे ने की अपने पिता की हत्या, पत्नी के साथ फरार होने के बाद हुआ गिरफ्तार

मंगलवार देर शाम गांव राडा में संपत्ति विवाद को लेकर रौनक सिंह ने अपने पिता सोहन सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी. रौनक सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि उसके पिता स्वर्ण सिंह भारतीय सेना से रिटायर हुए हैं.

जम्मू: अपने पूर्व सैनिक पिता की हत्या कर फरार हुए सैनिक बेटे को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि अपने पिता की हत्या को अंजाम देकर आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जम्मू से निकलकर पंजाब फरार हो गया था, लेकिन जम्मू वापस लौटते हुए पुलिस ने उसको दबोच लिया.

मामला जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ का है, जहां मंगलवार देर शाम गांव राडा में संपत्ति विवाद को लेकर रौनक सिंह ने अपने पिता सोहन सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी. रौनक सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है, जबकि उसके पिता स्वर्ण सिंह भारतीय सेना से रिटायर हुए हैं.

हत्या के बाद पत्नी के साथ हुआ फरार

सांबा के पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अपने पिता की हत्या करने के बाद रौनक सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव से फरार हो गया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को साथ लेकर जम्मू के लखनपुर को पार किया और फिर पंजाब की सीमा में चला गया.

पंजाब से उसने अपनी पत्नी को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की गाड़ी में बिठाया और फिर वह वापस गांव की तरफ लौट आया.

गांव लौटने के लिए वह पठानकोट नेशनल हाईवे पर उतरा और अपने गांव की तरफ पैदल ही चलने लगा, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर उसको दबोच लिया. अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिर रौनक सिंह और उसके परिवार की भागने में किस किसने और कैसे मदद की.

ये भी पढ़ें

पकड़े गए ISIS आतंकी से पूछताछ में खुलासा, दिल्ली-यूपी में थी धमाकों की साजिश

जम्मू: बारामूला मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget