एक्सप्लोरर

Mata Vaishno Devi: वंदे भारत ट्रेन चलते ही गुलजार हुआ कटरा, माता वैष्णो देवी पहुंचने वालों की बढ़ी संख्या

Mata Vaishno Devi Yatra: जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के कटरा से चलने के साथ ही माता वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ोतरी हुई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर से कटरा गुलजार हो गया है.

Mata Vaishno Devi Yatra News: जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के कटरा से चलने से उत्सव जैसा माहौल है. माता वैष्णो देवी का भवन श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया है और यात्रा के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है.

ऑपरेशन सिंदूर के करीब 1 महीने बाद माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटरा में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 6 जून को कटरा स्टेशन से श्रीनगर के लिए ट्रेन रवाना करने के बाद शनिवार को करीब 42000 और रविवार को करीब 33000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में मत्था टेका.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में बड़ी तनातनी का असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी पड़ा था. इस ऑपरेशन के तुरंत बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा के आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी. 

वहीं 6 जून को कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन रवाना होते ही माता का दरबार दोबारा श्रद्धालुओं से भर गया है. अगर आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को 41700, रविवार को 33165 श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे.

आतंकी हमले के बाद यात्रा के आंकड़े में गिरावट

अप्रैल महीने में यात्रा पूरी तरह से चल रही थी. अप्रैल महीने में प्रतिदिन करीब 30000 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे. लेकिन, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह आंकड़ा कम हुआ और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातो के चलते यात्रा में भारी गिरावट देखी गई. मई महीने में यात्रा का आंकड़ा गिरकर 10000 के आसपास रहा.

बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. 6-7 मई की रात चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget