एक्सप्लोरर

माइनस 20 डिग्री तापमान का भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर नहीं होगा असर! ट्रायल के लिए पहुंची जम्मू

Katra-Srinagar Vande Bharat Express: कश्मीर के मौसम को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजाइन किया गया है. ट्रेन के कोच में हीटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है.

Jammu Kashmir News: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को ट्रायल के लिए जम्मू पहुंच गई. जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए खासा उत्साह नजर आया. ट्रेन के पहुंचने की अनाउंसमेंट से यात्रियों का चेहरा खिल गया. रेलवे कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दिए.

सेल्फी लेने की मची होड़

लोगों के बीच सेल्फी लेने की होड़ मच गई. पहली बार जम्मू पहुंची ट्रेन का वीडियो बनाकर कैमरे में कर लिया गया. बता दें कि जल्द कश्मीर घाटी देश के अन्य स्थानों से जुड़ जाएगी. रेलवे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

माइनस 20 डिग्री तापमान का भी नहीं हो असर

वंदे भारत ट्रेन की पहली सुविधा से कश्मीर घाटी का संपर्क मार्ग बढ़ जाएगा. बताया जाता है कि कश्मीर के मौसम को देखते हुए ट्रेन को डिजाइन किया गया है. कोच में यात्रियों के लिए विशेष हीटिंग की व्यवस्था की गई है. माइनस 20 डिग्री तापमान का भी ट्रेन पर असर नहीं होगा. स्पेशल ट्रेन के टॉयलेट और वॉशरूम में भी हीटर की सुविधा रहेगी. हीटर की वजह से बॉयो टॉयलेट और टैंकों का पानी बर्फ में नहीं बदलेगा.

ट्रायल के लिए पहुंची वंदे भारत ट्रेन 

ट्रेन के डिब्बे में दरवाजे स्वचालित और मैन्युअली रहेंगे. यात्रियों के लिए चार्जिंग और सॉकेट फीचर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. लोको पायलट के लिए आरामदायक सीट और अधिक स्पेस वाला कैबिन दिया गया. विंडशील्ड पर हीटेड फीलामेंट लगाया गया है. बर्फबारी  शीशे पर बेअसर रहेगी. बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर चलेगी. आज करीब 3 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन स्पेशल ट्रेन पहुंची. 

ये भी पढ़ें: Republic Day: श्रीनगर में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों और बच्चों ने दिखाया दम

ये भी पढ़ें:  जम्मू शहर में गैंगवार की आशंका! पुलिस ने बनाई ठोस रणनीति, DIG ने दिए खास निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget