एक्सप्लोरर

Srinagar: खय्याम चौक इलाके में मारपीट की हिंसक घटना में 5 गिरफ्तार, कई धाराओं में केस दर्ज

Srinagar News: श्रीनगर के खय्याम चौक इलाके में हुई हिंसक मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के तरह केस दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है.

श्रीनगर पुलिस ने 3 और 4 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि को शहर के खानयार पुलिस स्टेशन के खय्याम चौक इलाके में हुई हिंसक मारपीट की घटना के सिलसिले में कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सामाजिक अपराधों के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है. 

आरोपी कथित तौर पर सार्वजनिक अशांति फैलाने और इलाके के कुछ लोगों पर शारीरिक हमला करने में शामिल थे. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें कई लोग एक-दूसरे पर लोहे की छड़ों, ईंटों और पत्थरों से हमला करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे थे.

फेमस पर्यटन स्थल पर मारपीट की घटना से दहशत

श्रीनगर का खय्याम इलाका श्रीनगर की 'बारबेक्यू स्ट्रीट' के रूप में प्रसिद्ध है और यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां शाम के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है. इस मारपीट के वीडियो ने दुकानदारों में भी खलबली मचा दी थी. घटना को लेकर त्वरित संज्ञान लेते हुए, खानयार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115(2), 126(2) और 324(4) के अंतर्गत एफआईआर संख्या 40/2025 दर्ज की गई.

सभी पांचों आरोपियों की पहचान की गई

जांच के दौरान, सभी पांचों आरोपियों की पहचान की गई और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अपराध में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों जिसमें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक टोयोटा ग्लैंजा शामिल है, इसे जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की डिटेल्स

  • फहीम अहमद खान, पुत्र मोहम्मद अयूब खान, निवासी बोतशाह मोहल्ला, लाल बाजार, श्रीनगर
  • तलत हसन, पुत्र गुलाम हसन धर, निवासी हाउसिंग कॉलोनी, चनापोरा, श्रीनगर
  • नदीम मलिक, पुत्र बशीर अहमद मलिक, निवासी नतीपोरा, महजूर नगर, श्रीनगर
  • अमीर रशीद मोलवी, पुत्र अब्दुल रशीद मोलवी, निवासी जोगिलांकर, रैनावाड़ी, श्रीनगर
  • मुदासिर अहमद शेख, पुत्र शेख नजीर अहमद, निवासी इखराजपोरा, राजबाग, श्रीनगर

मामले की जांच जारी

मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है. श्रीनगर पुलिस का कहना है कि वो सभी नागरिकों की सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने और पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live
Repo Rate में कटौती + 1 लाख करोड़ OMO खरीद | RBI Governor का बड़ा बयान | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: गोवा के जिस क्लब में लगी आग उसमें बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जांच के आदेश जारी
चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget