एक्सप्लोरर

कटरा तीसरे दिन भी बंद, वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत, व्यापारियों ने क्या कहा?

Shutdown in Katra: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के विरोध में कटरा 25 दिसंबर से बंद है. इस बंद को काफ समर्थन मिल रहा है. इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है.

Katra News: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के विरोध में कटरा तीन दिन से बंद है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पीक सीजन में इसे बंद करने का असर कटरा के व्यापार पर भी पड़ा है. व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. कटरा की जिन सड़कों पर जय माता दी के नारे गूंजते थे पिछले तीन दिनों से वहां श्राइन बोर्ड और रोपवे के खिलाफ नारों ने जोर पकड़ लिया है.

कटरा बंद से कितना नुकसान?

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे रोपवे के विरोध में कटरा 25 दिसंबर से बंद है.  कटरा के टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश राज के मुताबिक उन्हें काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है. साल के अंत के यही 10 दिन व्यापारियों के लिए पीक सीजन होता है और टैक्सी ड्राइवर की उम्मीदें इसी सीजन पर टिकी होती हैं.

कई श्रद्धालुओं ने बंद के चलते अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी हैं. कटरा में ड्राई फ्रूट और शॉल का भी करोड़ों का व्यापार है. शॉल सेलर्स यूनियन के अध्यक्ष मानव ने बताया कि कटरा में शॉल और ड्राई फ्रूट की 500 से अधिक दुकानें हैं. 

कटरा 10 दिन के लिए बंद होता है तो व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है. कोरोना काल के बाद कटरा के व्यापारियों को वापस पटरी पर आने के लिए करीब डेढ़ साल लगा था. कटरा के व्यापारी अभी उस मार से नहीं उभरे की अब रोपवे बनाया जा रहा है.

बीजेपी ने किया समर्थन

बंद के समर्थन में उतरे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय नंदा का दावा है कि कटरा में 40000 लोगों पर रोपवे से कामकाज छिन जाने का संकट मंडरा रहा है.

इस हड़ताल से घोड़े वाले, पिट्ठू वाले, होटल वाले, व्यापारी, होमस्टे करने वाले सब प्रभावित हुए हैं. कटरा में बंद का समर्थन कर रही संघर्ष समिति और प्रशासन इस मामले को लेकर आमने-सामने है, लेकिन बंद का असर श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्यापार पर भी पड़ रहा है. 

यह भी पढ़े: मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला, 'सबसे बड़ा काम उन्होंने किया, वो है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget