एक्सप्लोरर

बुलेट की बात करने वाले करने लगे बैलट की बातें! जम्मू-कश्मीर चुनाव में उतरे कई अलगाववादी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ अलग तरह की राजनीति देखने को मिल रही है. चुनाव ना लड़ने का फैसला करने वाले मैदान में हैं तो वहीं अब अलगाववादी नेता भी प्रत्याशी बन गए हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जो कभी अलगाववाद की बात करते थे अब वे भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा बनते दिख रहे हैं. अगर ये जीतकर आ गए तो उन्हें भारत के संविधान की भी शपथ लेनी होगी. तो क्या वर्षों से अलगाववाद की मार झेलने वाला कश्मीर वास्तव में बदल रहा है? जिस तरह से अलगाववादी नेता चुनाव में उतर रहे हैं यह इशारा तो उसी ओर कर रहा है.

साल 1987 के बाद जमात के लोगों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में अलगाववादी नेताओं को मौजूदगी दिख रही है. साउथ कश्मीर जमात का गढ़ माना जाता है. अभी दो दिन पहले इन्होंने रैली साउथ कश्मीर के कुलगाम में की थी. जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कश्मीर पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा रहा रखा है, लेकिन इसके नेता निर्दलीय मैदान में हैं. 

घाटी की तकरीबन 14 सीटों पर जमात के नेता चुनाव लड़ रहे हैं. जमात के पूर्व प्रमुख के बेटे डॉ. कलीमउल्ला कुपवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं. डॉ. तलत पुलवामा से चुनाव लड़ रहे हैं. एक अन्य सदस्य कुलगाम से चुनाव लड़ रहे हैं. ये वह हैं जिनके घर पर एनआईए की रेड भी पड़ चुकी है.

जमात पर प्रतिबंध, इसके नेता चुनावी मैदान में
बता दें कि भारत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कशमीर पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. सरकार ने प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि ये अलगाववाद को बढ़ावा देती है और अब इसके नेता भारत के लोकतांत्रिक पर्व का हिस्सा बन रहे हैं.

जमात पर दर्ज हैं 47 केस
भारत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कश्मीर के खिलाफ दर्ज 47 मामलों की एक लिस्ट जारी की थी जिसमें हिंसक और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन इकट्ठा करने की बात कही गई थी. एनआईए के मुतबिक, ये राजनीतिक दल अपने फंड का इस्तेमाल हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों के गुर्गों द्वारा सार्वजनिक अशांति भड़काने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए करते थे. 

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: आंतकी अफजल गुरु का भाई कहां से लड़ेगा चुनाव, किसी पार्टी ने दिया टिकट?

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?
J&K: नशे के खिलाफ अभियान में इस साल 1651 केस दर्ज, 1941 लोग गिरफ्तार
J&K: नशे के खिलाफ अभियान में इस साल 1651 केस दर्ज, 1941 लोग गिरफ्तार
कश्मीर घाटी में कितने स्थानीय आतंकवादी सक्रिय? JK पुलिस का बड़ा खुलासा
कश्मीर घाटी में कितने स्थानीय आतंकवादी सक्रिय? JK पुलिस का बड़ा खुलासा
महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध
महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP अध्यक्ष, चुनी गईं निर्विरोध

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget