एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर BJP अध्यक्ष रविंद्र रैना चुनाव हारे, NC के सुरिंदर चौधरी ने किया पराजित

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से चुनाव हार गए हैं. यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर कुमार ने जीत का परचम लहराया है.

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. इस बीच जम्मू की नौशेरा विधानसभा सीट से जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं. यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर कुमार ने उन्होंने पराजित कर दिया है.

वहीं हार के बाद रविंद्र रैना ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है. मैं उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रैना को 27,250 वोट मिले और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से 7,819 मतों के अंतर से हार गए. चौधरी को 35,069 वोट मिले.

'बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की'
सैंतालीस साल के रविंद्र रैना ने बीजेपी को समर्थन देने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा, "बीजेपी ने रिकॉर्ड 29 विधानसभा सीट पर विजय के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. हम मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं."

'फैसले को स्वीकार करते हैं'
उन्होंने कहा, "नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र की हार से हमें झटका लगा है. हम लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं, लेकिन बीजेपी इस चुनाव में मिली बेहतरीन जीत से अभिभूत है. पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक वोट शेयर भी हासिल किया है." भाजपा नेता ने मंगलवार सुबह मतगणना शुरू होने से पहले ऐतिहासिक बावे काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की.

रविंद्र रैना पहले यहां से ही थे विधायक
रविंद्र रैना पहली बार 37 साल की उम्र में नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे. इससे पहले, वह 34 साल की उम्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा युवा विंग) के अध्यक्ष चुने गए थे और बाद में 41 साल की उम्र में भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष बने. बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार 29 सीट जीती हैं.

ये भी पढ़ें

Jammu Kashmir Election Result 2024: अफजल गुरु के भाई ऐजाज गुरु की हार हुई या जीत, जानें सोपोर का चुनावी रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget