एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में रहस्यमय बीमारी से दहशत, अब तक 17 की मौत, राजौरी पहुंची केंद्र की टीम

Rajouri Mysterious Deaths: राजौरी जिले में रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गई. केंद्र सरकार की टीम वहां पहुंची है.

Jammu Kashmir Mysterious Deaths: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में फैली रहस्यमयी बीमारी से हो रही मौतों से दहशत का माहौल पैदा हो गया है. यहां कथित तौर पर रहस्यमय बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. इस बीच केंद्र की एक उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम (High Level Inter Ministerial Team) रविवार (20 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले पहुंची.

राजौरी जिले में इस रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद ये संख्या बढ़कर 17 तक पहुंच गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सुदूर बधाल गांव में एक-दूसरे से जुड़े तीन परिवारों में कुछ हफ्तों के भीतर हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया था.

मोहम्मद असलम के 6 बच्चों में से आखिरी की भी मौत

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में इलाज करा रहे मोहम्मद असलम के छह बच्चों में से आखिरी यासमीन कौसर की भी आज शाम मौत हो गई. कौसर के पांच भाई-बहनों और दादा-दादी की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी. गांव में दो परिवारों के 9 अन्य सदस्यों की मौत 7 से 12 दिसंबर के बीच हो गई थी.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत में कहा, ''जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने मौतों की जांच की लेकिन सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है. गृह मंत्री ने अंतर-मंत्रालयी विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है और वे यहां पहुंच गए हैं.''

मरीजों ने मौत से पहले क्या की थी शिकायत?

अधिकारियों ने कहा कि 16 सदस्यीय टीम आज शाम राजौरी जिला मुख्यालय पहुंची और इसके सोमवार को शहर से 55 किमी दूर पहाड़ी गांव का दौरा करने की संभावना है. मरीजों ने अस्पतालों में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर मरने से पहले बुखार, दर्द, मतली और चेतना में कमी आने की शिकायत की थी.

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: घोड़ी चढ़ने के बजाय सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, जानें कैसे पलभर में बदल गया सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget