एक्सप्लोरर

सज्जाद लोन ने 370 और 35A बहाली के लिए पेश किया प्रस्ताव, क्या है पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की मांग?

Jammu Kashmir News: सज्जाद लोन के प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने की सख्त निंदा की गई है. उन्होंने 5 अगस्त 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति को बहाल करने की मांग की.

Jammu Kashmir News: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय में एक प्रस्ताव पेश किया है. प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाए जाने की सख्त निंदा की गई है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की 5 अगस्त, 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति को बहाल करने की भी मांग की है.

लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की अगुवाई वाली सरकार के प्रस्ताव को अस्पष्ट बताया. उन्होंने कहा कि सदन के पहले सत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार का लाया गया प्रस्ताव अस्पष्ट था. सरकार का प्रस्ताव 5 अगस्त, 2019 के फैसलों को स्पष्ट रूप से खारिज नहीं करता है.

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष का अब नया प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय में पेश किया गया है. सज्जाद लोन के प्रस्ताव में 5 अगस्त, 2019 की सभी कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करने और 5 अगस्त, 2019 से पहले की संवैधानिक स्थिति को बहाल करने की मांग की गई है. पिछले विधानसभा सत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अगुवाई वाली सरकार ने विशेष दर्जे के मुद्दे पर एक "हल्के शब्दों वाला" प्रस्ताव लाया था.

जम्मू-कश्मीर की संवैधानिक स्थिति को बहाल करने की मांग

प्रस्ताव में कहा गया था, "यह विधानसभा विशेष दर्जे और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की है और उनके एकतरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है." आगे कहा गया है कि विधानसभा "इस बात पर जोर देती है कि बहाली के लिए किसी भी प्रक्रिया को राष्ट्रीय एकता और जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं दोनों की रक्षा करनी चाहिए."

विपक्ष ने एनसी पर कमजोर प्रस्ताव लाने का लगाया था आरोप

पीडीपी और पीसी सहित सभी कश्मीर-आधारित विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर एनसी पर "कमजोर" प्रस्ताव लाने का आरोप लगाया था. कांग्रेस ने कहा था कि प्रस्ताव केवल राज्य के दर्जे की बहाली की मांग करता है और अनुच्छेद 370 को बहाल करने का आह्वान नहीं करता है. 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला का छलका दर्द, डॉक्टरों को दी ग्रामीण इलाकों में पहुंचने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget