एक्सप्लोरर

महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'मोदी लाहौर गए, वो चाहें तो कश्मीर...'

पीडीपी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं दिल्ली की सरकार से कहना चाहती हूं कि जम्मू कश्मीर के लोग अमन चाहते हैं, लेकिन इज्जत के साथ.

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से पाकिस्तान से बातचीत की तरफ इशारा किया है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की 26वें स्थापना दिवस पर मुफ्ती ने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''मोदी चाहें तो कश्मीर की समस्या का समाधान कर सकते हैं. वह लाहौर गए और कोशिश की और वह चाहें तो कर सकते हैं.'' 

उन्होंने कहा, ''मैं दिल्ली की सरकार से कहना चाहती हूं, जम्मू कश्मीर के लोग अमन चाहते हैं, लेकिन इज्जत के साथ. फौज लाने से, लोगों को जेल में डालने से, अमन हासिल नहीं होगा.''

बड़े भाई का रोल निभाएं- महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''हिंदुस्तान को बड़े भाई का रोल अदा करते हुए सब से बात करनी चाहिए. हम जंग के मुहाने से वापस आए और मुझे पता नहीं हासिल क्या हुआ?''

उन्होंने कहा, ''हम बात करते हैं तो हमें फॉरेन पॉलिसी का हवाला देकर चुप कराया जाता है. जम्मू कश्मीर के बिना क्या विदेश नीति है? मैं कहती हूं.''

महबूबा मुफ्ती ने लगाए नारे

इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने अमन की बात, इज्जत के साथ के नारे लगाए. उन्होंने कहा, ''जंग के बाद हथियारों की दौड़ शुरू हो गया. भारत और पाकिस्तान में ज्यादा से ज्यादा खरीदे जा रहे हैं. पाकिस्तान कर्ज में डूबा है और हम चीन से मुकाबला नहीं कर सकते. यह मैं नहीं कहती, यह भारत के विदेश मंत्री कहते हैं.''

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''मैं विदेश मंत्री से कहना चाहती हूं कि हम भारत की विदेश नीति में दखल देते रहेंगे क्योंकि आपकी हर जंग कश्मीर में लड़ी जाती है. पहलगाम हमला हो या ऑपरेशन सिंदूर.''

मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है- महबूबा मुफ्ती

पीडीपी प्रमुख ने कहा, ''मुल्क में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है. बांग्लादेशी होने के आरोप में समंदर में फेंका जा रहा है. अगर आपको हमारी जमीन चाहिए तो बोलिए हम कहीं और चले जाएंगे.''

''अगर भारत को विश्वगुरु बनना है तो जंग जंग की बात करते रहना बंद करना होगा और अमन और शांति की बात करनी होगी. पीडीपी अमन में देश का साथ देना चाहती है. मैं बहुत खुश हूं कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेल रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget