एक्सप्लोरर

BJP विधायक के बयान पर सियासी घमासान, इल्तिजा मुफ्ती ने निकाला विरोध मार्च, कहा, 'माफी मांगें'

Jammu Kashmir Assembly Session: बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में बीजेपी विधायक के बयान पर घमासान मचा हुआ है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने 13 जुलाई, 1931 को मारे गए लोगों के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी. गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने विरोध प्रदर्शन किया.

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई इल्तिजा मुफ्ती ने की. पीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरी इल्तिजा मुफ्ती ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, "13 जुलाई, 1931 को जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र के लिए लड़ाई की शुरुआत हुई थी. लोगों ने लोकतांत्रिक आदर्शों के लिए बलिदान दिया, जैसा कि देश के बाकी हिस्सों ने किया, फर्क सिर्फ इतना था कि उनका संघर्ष स्थानीय शासक के खिलाफ था." पीडीपी नेता ने बीजेपी पर राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया.

पीडीपी ने निकाला विरोध प्रदर्शन

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की. विवादास्पद टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने पर इल्तिजा मुफ्ती ने विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राथर का आभार व्यक्त किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी विभाजनकारी एजेंडे के तहत इतिहास से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर वास्तव में महाराजा हरि सिंह का सम्मान करती, तो जम्मू-कश्मीर का राज्य ध्वज, संविधान और विशेष दर्जे को क्यों रद्द कर दिया. ध्वज, संविधान और विशेष दर्जे पर उन्होंने विलय के समय बातचीत की थी. पीडीपी नेताओं ने 13 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश बहाल करने की मांग को भी दोहराया.

बीजेपी के बयान का किया विरोध

पीडीपी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन का आयोजन श्रीनगर में हुआ. गौरतलब है कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जा रहा था. अभिभाषण पर बोलते हुए पीडीपी विधायक वहीद पर्रा ने मांग की कि 13 जुलाई 1931 को मारे गए 22 लोगों की याद में शहीदी दिवस की छुट्टी बहाल की जाए.  पीडीपी विधायक की मांग के जवाब में सुनील शर्मा ने मारे गए लोगों के लिए टिप्पणी की. नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी के बाद बवाल बढ़ गया.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ अभियान शुरू, लोगों का किया जाएगा जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget