एक्सप्लोरर

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का एक्सीडेंट, अनंतनाग जाते समय हादसा, बाल-बाल बचीं

Mehbooba Mufti Car Accident: पीडीपी की मीडिया सेल ने इस घटना की जानकारी दी. मीडिया सेल ने कहा कि पूर्व सीएम और उनके सुरक्षाकर्मी बिना किसी गंभीर चोट के बचने में कामयाब रहे.

Mehbooba Mufti News: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की गाड़ी आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए. पीडीपी मीडिया सेल ने इसकी जानकारी दी. पूर्व सीएम अनंतनाग के बोट कॉलेनी के आगजनी पीड़ितों से मिलने जा रही थीं. तभी ये हादसा हो गया. जिस गाड़ी में महबूबा मुफ्ती सफर कर रही थीं वो बुरी तरह से डैमेज हो गया. 

उमर अब्दुल्ला ने की जांच की मांग

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह सुनकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ़्ती साहिबा उस घटना में घायल होने से बच गईं जो एक बहुत गंभीर घटना हो सकती थी. मुझे उम्मीद है कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी. इस दुर्घटना में योगदान देने वाली उसकी सुरक्षा में किसी भी कमी को तुरंत एड्रेस किया जाना चाहिए.

पुलिस के अधिकारी ने क्या कहा?

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन संगम में एक कार से टकरा गया. वो अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई. घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं. इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गईं." पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. 

महबूबा मुफ्ती की पहचान जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े महिला नेता में होती है. साल 2016 में एक चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम में उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. दो अलग विचारधारा वाली पार्टी के साथ आने के फैसले ने सबको चौंका कर रख दिया. वो दो साल तक राज्य की सीएम रहीं. वो अनंतनाग से सांसद भी रह चुकी हैं. उनके पिता मुफ़्ती मोहम्मद सईद भी राज्य के सीएम रहे थे. साल 1989 में वीपी सिंह सरकार में वे भारत के गृहमंत्री बनाए गए थे.

मालदीव विवाद के बीच फारूक अब्दुल्ला बोले, 'भारत में हिंदू-मुसलमान में नफरत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget