एक्सप्लोरर

J&K: दीवार पर पाकिस्तानी गोलियों के निशान, शख्स ने कहा, 'मैं तब तक घर नहीं बनाऊंगा जब तक...'

J&K News: जम्मू के त्रैवा गांव में लोग पाकिस्तान की नापाक हरकतों से आक्रोशित हैं और उसे सख्त सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 2018 की गोलीबारी के घाव आज भी जसबीर कुमार के घर की दीवारों पर नजर आते हैं.

India-Pakistan Border Tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस तनाव का असर अब जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर भी साफ नजर आने लगा है. जम्मू के अरनिया सेक्टर में स्थित त्रैवा (Trewa) गांव एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां के लोग पाकिस्तान की नापाक हरकतों से आक्रोशित हैं और उसे सख्त सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने बताई सच्चाई
त्रैवा गांव के निवासी जसबीर कुमार के आंगन में आज भी पाकिस्तान की ओर से की गई मोर्टार शेलिंग के निशान मौजूद हैं. मई 2018 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के दौरान पाकिस्तान ने अकारण गोलीबारी और मोर्टार शेलिंग की थी. 18 मई की रात को हुई इस भारी गोलीबारी में एक बड़ा मोर्टार जसबीर के घर पर गिरा था, जिससे उनका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. साथ ही उनके ट्रैक्टर और कई घरेलू सामान भी बर्बाद हो गए थे.

हम डरकर भागने वालों में से नहीं हैं- जसबीर
जसबीर बताते हैं कि उन्होंने जानबूझकर आज तक उस क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई. 'जब भी सुबह आंख खोलता हूं और अपने टूटे घर की दीवारों को देखता हूं, तो मुझे याद आता है कि पाकिस्तान किस हद तक गिर सकता है. जब तक पाकिस्तान को उसके किए की सजा नहीं मिलती, मैं अपना घर नहीं बनवाऊंगा'. हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जसबीर जैसे सीमावर्ती गांवों के लोगों में गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है. जसबीर का कहना है कि 2018 में जब सीमा पर हालात खराब थे तब भी उन्होंने गांव नहीं छोड़ा और अब भी नहीं छोड़ेंगे. "हम डरकर भागने वालों में से नहीं हैं."

पाकिस्तान को कठोर जवाब दिया जाए- गांव की सरपंच
गांव की सरपंच बलबीर कौर ने बताया कि 2018 की उस भीषण गोलीबारी में गांव के 2 लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. साथ ही ग्रामीणों की संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ था. बलबीर कौर का कहना है कि सीमावर्ती गांवों के लोग अब और सहन नहीं करेंगे और सरकार से अपील करते हैं कि पाकिस्तान को कठोर जवाब दिया जाए.

उल्लेखनीय है कि त्रैवा गांव के सामने पाकिस्तान का सियालकोट सेक्टर पड़ता है. इसी सियालकोट के खोखर गांव से पाकिस्तान अकसर गोलीबारी करता है और त्रैवा गांव को निशाना बनाता रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब समय आ गया है जब सरकार को ठोस कदम उठाकर सीमावर्ती गांवों को सुरक्षित करना चाहिए और पाकिस्तान को उसके कृत्यों की सख्त सजा देनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget