एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले- 'पाकिस्तान को इससे सीखना चाहिए कि...'

Operation Sindoor Air Strike: जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेश पॉल ने कहा, "पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि आप कहीं भी छुप जाएं, हम ढूंढ निकालेंगे. आप आतंक फैलाएंगे तो भारत इसी तरह जवाब देगा."

Jammu Kashmir Former DGP on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए हमारी इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की. इस मुंहतोड़ जवाबी हमले में पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप ध्वस्त कर दिए गए. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने कहा कि अब पाकिस्तान को सीख ले लेनी चाहिए. 

जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेश पॉल ने कहा, "मैं समझता हूं भारत ने जिस बदले का वादा किया था वो लिया. तीनों आर्म्ड फोर्सेस ने इसमें हिस्सा लिया और पाकिस्तान और PoK मिलाकर लगभग 9 टारगेट्स को हिट किया है. लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप को टारगेट किया गया. पाकिस्तान आर्मी के किसी सिविलियन एरिया को हिट नहीं किया गया है."

'आप कहीं भी जाकर छुप जाइए, हम ढूंढ निकालेंगे'
उन्होंने आगे कहा, "मैं समझता हूं भारत ने दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई है और हमारी आर्म्ड फोर्सेस सक्षम हैं इनसे बदला लेने के लिए. पाकिस्तान को इससे सबक सीखना चाहिए कि हम चाहें तो आपको कहीं से भी हिट कर सकते हैं. आप कहीं भी जाकर छुप जाइए. आप आतंक फैलाएंगे तो उसका जवाब ऐसे ही दिया जाएगा."

जानकारी के लिए बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोगों के मारे जाने का दावा है. मरने वालों में मसूद अजहर के भाई की पत्नी और बेटा शामिल हैं. वहीं, भाई भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू और कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद | 10 बड़ी बातें

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget