एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू और कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद | 10 बड़ी बातें

पाकिस्तान में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रही है. इसका भारतीय सेना के जवान करारा जवाब दे रहे हैं.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बुधवार (7 मई) तड़के सेना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई सीमा में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इससे बौखलाए पाकिस्तानी सेना के जवान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं. इसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई. सेना इसका करारा जवाब दे रही है. 10 बड़ी बातें-

1. नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही जम्मू में स्कूल और कॉलेज आज (बुधवार, 7 मई) बंद करने का फैसला लिया गया है. जम्मू के साथ ही सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे.

2. डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर ने बुधवार को कहा कि कश्मीर के तीन जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे. विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए बारामूला, कुपवाड़ा और गुरेज में शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज आज बंद रहेंगे."

3. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और शांति बनाए रखने का आग्रह किया है, साथ ही एहतियात के तौर पर आधिकारिक सलाह का पालन करने को कहा है.

4. श्रीनगर में अगले आदेश तक के लिए आम लोगों के लिए एयपोर्ट बंद कर दिया गया है.

5.  न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से गोलीबारी की.

6. भारतीय सेना ने एक बजकर 44 मिनट पर बताया कि सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 जगहों पर सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया. इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया.

7. सेना ने ये कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए किया. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

8. आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से एक्शन के बीच पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. इसको देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में लोग अलर्ट हैं. 

9. वहीं सेना की पाकिस्तान में कार्रवाई के बाद जम्मू-कश्मीर में लोग जश्न मनाते हुए दिखे. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हम सभी भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए जाने वाले जवाब का इंतजार कर रहे थे. यह हमला सबूत के साथ हुआ है और इस बार कोई सबूत नहीं मांगने वाला है. हम सेना के साथ खड़े हैं.

10. ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में खुशी की लहर है. सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही एक सुर में सेना की तारीफ कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget