एक्सप्लोरर

ट्रंप के साथ मुनीर के लंच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, 'हमें लग रहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे खास...'

Trump Munir Meeting: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्रम्प-मुनीर के लंच पर कहा कि अमेरिका सिर्फ अपने हितों के लिए काम करता है. ईरान में फंसे छात्रों की सुरक्षित वापसी की भी जानकारी दी.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के लंच पर प्रतिक्रिया दी. सीएम ने कहा कि हम यह तय नहीं कर सकता कि अमेरिका किसे डिनर पर बुलाए. उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे मित्र हैं, लेकिन अमेरिका अपने फायदों को ऊपर रखता है. वहीं ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी.

'अमेरिका को केवल अपने फायदे की परवाह'

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम क्या उसको कह सकते हैं कि आप किसको खाने पर बुलाओगे, किसको नहीं बुलाओगे? वो दूसरी बात है कि हमें लग रहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे बहुत खास दोस्त हैं और हमारी दोस्ती का वो ख्याल रखेंगे. लेकिन जाहिर सी बात है कि अमेरिका वो करती है जो अमेरिका के फायदे के लिए है. उनको और किसी मुल्क के फायदे की परवाह नहीं है."

'ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी'

सीएम उमर अब्दुल्ला ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर जम्मू-कश्मीर के छात्रों की वापसी को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "रातों-रात तो हम उनको निकाल नहीं सकते क्योंकि कोई हवाई अड्डा खुला नहीं है, कोई पोर्ट खुला नहीं है. उनको हम बाय रोड पहले उन शहरों में ला रहे हैं जहां बमबारी नहीं है. फिर वहां से आर्मेनिया के जरिए उनको वापस लाने का काम किया जा रहा है. आज उम्मीद है कि 300 या 400 के आसपास स्टूडेंट्स और आ रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर हिस्सा जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स का है. उनको सही सलामत हम घर वापस ले आएंगे."

उपराज्यपाल की भूमिका पर क्या बोले

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पर उन्होंने कहा, "मैंने ये कभी नहीं कहा कि एलजी के पास सारे पावर हैं. आप जम्मू-कश्मीर रीऑर्गनाइजेशन एक्ट देखिए. एलजी ने खुद कहा कि उनकी जिम्मेदारी जो है सिर्फ सिक्योरिटी एंड लॉ एंड ऑर्डर तक है. इसलिए मैं कहता हूं ना बिजनेस रूल्स कैबिनेट ने मंजूर किए हैं उनको एलजी साहब दस्तखत करके वापस दें ताकि यहां कोई कन्फ्यूजन ना रहे. हम खुद कहते हैं कि एलजी साहब की सिर्फ एक जिम्मेदारी है. वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को सुरक्षित करें, यहां की सिक्योरिटी का इंतजाम ठीक करें. बाकी जिम्मेदारी हमारी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget