एक्सप्लोरर

अफजल गुरु पर उमर अब्दुल्ला के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम, BJP नेता कविंदर गुप्ता बोले- 'आतंकवादियों से समर्थन...'

Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अफजल गुरु की फांसी के लिए अगर हमारी सरकार से मंजूरी की आवश्यकता पड़ती तो हम कभी नहीं देते. उसके इस बयान के बाद बीजेपी उन्हें लगातार घेर रही है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया है. अफजल गुरु को लेकर को दिए बयान के बाद उमर अब्दुल्ला विपक्ष से घिरे नजर आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि अगर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों को मौत की सजा दी जाती है, तो उन्हें इस पर आपत्ति क्यों है? वे आतंकवादियों से समर्थन ले रहे हैं इसलिए वे ऐसी भाषा बोल रहे हैं.

‘अब्दुल्ला खुलेआम पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं’
उमर अब्दुल्ला की अफजल गुरु पर की गई टिप्पणी पर बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अफजल गुरु एक आतंकवादी था जिसने देश की संसद पर हमला करवा दिया. उसी फांसी को लेकर उमर अब्दुल्ला का इस समय बयान देना एक पॉलिटिकल स्टंट है कुछ वोटों के लिए वो अफजल गुरु को भी क्लीन चिट देना चाहते हैं. उमर अब्दुल्ला खुलेआम पाकिस्तान की नीति और पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं ताकि वह चुनाव जीत सकें. संसद चुनाव में हार के बाद वे डरे हुए हैं.

‘उनके बस में होता तो अफजल गुरु की फांसी नहीं होने देते’
उमर अब्दुल्ला की अफजल गुरु पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण विकास का दृष्टिकोण रहा है. यह एक ऐसा दृष्टिकोण रहा है जिसने सुनिश्चित किया है कि वहां कोई आतंक न हो. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों को समर्थन देने में विश्वास रखते हैं.

उन्होंने कहा कि अगर उनके बस में होता तो वह अफजल गुरु की फांसी नहीं होने देते. यह इंडिया गठबंधन की मानसिकता के बारे में बताता है. वहीं प्रदीप भंडारी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में पथराव की कोई घटना नहीं हुई है और घाटी में आतंक बेहद कम हो गया है विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर के लोग विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को चुनेंगे.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के चुनाव में बुलडोजर की चर्चा, उमर अब्दुल्ला बोले- जिस तरह से यूपी में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget