एक्सप्लोरर

क्या BJP के साथ करेंगे गठबंधन? CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम जम्मू-कश्मीर की बात करें तो...'

BJP NC Alliance: केंद्र की एनडीए सरकार के प्रति जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के रुख को लेकर विपक्षी पार्टियां निशाना साध रही है. उस बीच उन्होंने गठबंधन की अटकलों पर बयान दिया है.

BJP NC Alliance: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (3 मार्च) को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन करने की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया. उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम (बीजेपी के साथ) किसी गठबंधन की बात नहीं कर रहे हैं, न ही इसकी कोई गुंजाइश है और न ही इसकी जरूरत है.''

बीजेपी विधायक आर एस पठानिया ने एनसी और बीजेपी के संभावित गठबंधन के संकेत दिए थे, इसी को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है.

राजनीतिक एजेंडा मेल नहीं खाता- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति और राजनीतिक एजेंडा मेल नहीं खाता है. अगर हम जम्मू-कश्मीर की बात करें तो हमारे विचार भी काफी अलग हैं.  उमर ने कहा कि विधानसभा के चालू बजट सत्र के दौरान क्षेत्र से संबंधित सभी प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा, "चल रहे बजट सत्र में सदन में राज्य के दर्जे समेत सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी."

उमर अब्दुल्ला हाल के दिनों में केंद्र सरकार के प्रति सॉफ्ट दिखे हैं. इसको लेकर विपक्षी पार्टी तंज कस रही है. पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दिल्ली के साथ टकराव हम भी नहीं चाहते, लेकिन लोगों की बात कौन करेगा अगर उमर अब्दुल्ला नहीं करेंगे?

सज्जाद लोन का निशाना

वहीं जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और विधायक सज्जाद लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि उप-राज्यपाल का अभिभाषण, सत्ता में रहने पर बीजेपी के संभावित भाषण से अलग नहीं है. ऐसा लगता है कि दोनों (बीजेपी और एनसी) में वैचारिक समानता है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''अनुच्छेद 370, अनुच्छेद 35 ए का दूर-दूर तक कोई जिक्र नहीं. 5 अगस्त 2019 का कोई जिक्र नहीं. पुनर्गठन अधिनियम का कोई जिक्र नहीं.''

बता दें कि विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी थी. हालांकि सरकार में कांग्रेस शामिल नहीं हुई. दोनों दलों में कई मौकों पर खटास देखी गई है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी, श्रीनगर में गिरा पारा, जानें अगले दो हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget