एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के लिए सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया बड़ा ऐलान, पर्यटन को मिलेगी मजबूती

Jammu Kahmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को देश का प्रमुख गोल्फ स्थल बनाने के प्रयास जारी हैं. यह पर्यटन को पटरी पर लाने और गोल्फ सुविधाएं बेहतर करने की योजना है.

Omar Abdullah News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ स्थलों में से एक बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी श्रीनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की, जहां गोल्फ टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया. 

इससे पहले, उमर अब्दुल्ला ने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित देश भर के प्रतिष्ठित गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया. कश्मीर में गोल्फ खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपस्थिति बेहद उत्साहजनक है.

 उद्देश्य पर्यटन को पटरी पर लाना है

उमर अब्दुल्ला ने गोल्फ टूर्नामेंट और कश्मीर में पर्यटन हितधारकों की बातचीत के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, आप सभी को यहां देखकर हमें बहुत खुशी मिली है.

उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपकी उपस्थिति हमारे प्रयासों को और मजबूत करने में बहुत मददगार साबित होगी. इसका उद्देश्य पर्यटनो को पटरी पर लाना है, जो कि पटरी से उतर गया थे. हाल की चुनौतियों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने बैसरन त्रासदी के बाद पर्यटकों में उत्पन्न आशंकाओं को स्वीकार किया.

मैं समझता हूं कि लोग यहां आने से क्यों डरते हैं - उमर अब्दुल्ला 

मुख्यमंत्री ने कहा, मैं समझता हूं कि लोग यहां आने से क्यों डरते हैं. पहलगाम आतंकी हमले का उन लोगों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझता हूं. इसलिए आपकी यहां उपस्थिति बहुत महत्व रखती है. आप जो संदेश अपने साथ लेकर जाते हैं, वह इस बात को और पुष्ट करता है कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं. 

उन्होंने कहा, अगर मैं जम्मू-कश्मीर के बारे में पर्यटन स्थल के रूप में बात करता हूं, तो स्वाभाविक रूप से मेरे शब्दों को स्थानीय लोगों के नजरिए से देखा जाएगा. लेकिन जब आप घर लौटते हैं और यहां अपने अनुभव साझा करते हैं, तो इसका प्रभाव कहीं ज्यादा होता है.

अगस्त-सितंबर तक सभी 18 होल चालू

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिया कि जम्मू-कश्मीर घाटी में विश्व स्तरीय गोल्फ सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने गुलमर्ग में हाल ही में आयोजित टूर्नामेंट का जिक्र किया.

उन्होंने कहा, एक दशक से भी ज्यादा समय में पहली बार हम नौ होल का इस्तेमाल करके एक छोटा, स्थानीय स्तर पर भागीदारी वाला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित करने में सफल रहे. अगस्त या सितंबर तक हमें उम्मीद है कि सभी 18 होल चालू हो जाएंगे.

श्रीनगर और जम्मू में गोल्फ कोर्स की गुणवत्ता को बेहतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन्स पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा, इसी तरह हम श्रीनगर और जम्मू में गोल्फ कोर्स की गुणवत्ता को बेहतर बनाना जारी रखेंगे. हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि जब भी आप वापस आएं, आपको बेहतर खेल और सेटिंग का अनुभव मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget