एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के CM, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुना विधायक दल का नेता

Omar Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और दो-दो सीट से विधायक चुने गए उमर अब्दुल्ला गुरुवार को पार्टी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं. अब गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी.

Omar Abdullah News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गुरुवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना. अब गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी.

नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद अब उमर अब्दुल्ला का सीएम पद के लिए भी चुना जाना तय है. इस मसले पर गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक में उस पर मोहर लगना अब सिर्फ औपचारिक सहमति भर माना जा रहा है. ऐसा इसलिए के गठबंधन के सहयोगी दलों में उनके नाम पर सहमति है

नेशनल कॉन्फ्रेस के उपाध्यक्ष और अब पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए उमर अब्दुल्ला आखिरी बार 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इस बार उन्होंने गांदरबल और बडगाम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. वह दोनों सीटों से चुनाव जीतने में कामयाब हुए. वो लोकसभा का चुनाव हार गए थे.

वाजपेयी मंत्रिपरिषद का रह चुके हैं हिस्सा 

उमर अब्दुल्ला ने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1998 में लोकसभा चुनावों के साथ शुरू की थी. उस समय वह सिर्फ 28 साल की उम्र में लोकसभा सदस्य बने थे. वह कामर्स और इंडस्ट्री राज्य मंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार में केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रह चुके हैं. गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक के बाद वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे और जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम आठ अक्टूबर को आ गया. केंद्रशासित प्रदेश में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिला है. एनसी को 42 और कांग्रेस को छह सीटें मिली हैं. सीपीएम को भी एक सीट मिली, जिसका समर्थन एनसी को हासिल है.

जम्मू रीजन में 28 सीटें जीतकर बीजेपी अब मुख्य विपक्षी दल बन गई है. इस बार चुनाव में पीडीपी को सिर्फ तीन सीटें मिली. आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट जीतकर जम्मू-कश्मीर चुनाव में अपना खाता खोला है. 

ये भी पढ़ें: सरकार बनने से पहले ही हथियार...', 370 पर उमर अब्दुल्ला के बयान पर बोले इंजीनियर रशीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget