एक्सप्लोरर

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, शादी के कार्यक्रम में हमले की कोशिश, सामने आया वीडियो

Farooq Abdullah News: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वो झाड़ियों में छिपा हुआ था.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई. फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए. फारूक अब्दुल्ला बुधवार (11 मार्च) को जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे. गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

इस घटना पर जम्मू कश्मीर के सीएम और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा, "अल्लाह दयालु हैं. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. फिलहाल जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बेहद करीब आ गया और गोली चला दी. सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया."

घटना वीडियो आया सामने

फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया. आरोपी कमल सिंह जामवाल जम्मू का ही रहने वाला है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. जैसे ही वो फायर करता है, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू कर लेते हैं. 

जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि इस घटना की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हिंदुस्तान के बड़े लीडर हैं, उनकी ढंग की सिक्योरिटी तो होनी चाहिए. ये सुरक्षा चूक है हालांकि वो बिल्कुल ठीक हैं. वो जब यहां से निकले तो उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

फारूक अब्दुल्ला के साथ मौजूद थे डिप्टी सीएम

फारूक अब्दुल्ला को सुरक्षा मिली हुई है. उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे. सुरिंदर चौधरी को छर्रे से मामूली चोट आई और उन्हें मेडिकल सहायता दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget