एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मंदिर पूजा के लिए हैं, आपने पिकनिक स्पॉट बनाया हुआ है'

Mehbooba Mufti on Jammu Flood: पीडीपी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने भारत सरकार से पैकेज की मांग की. साथ ही केंद्र की सरकार पर निशाना भी साधा.

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में बाढ़ की स्थिति पर कहा कि इस वक्त दिल्ली में जो सरकार है उन्होंने हमारे पहाड़, हमारे जंगल, हमारे दरिया और हमारे नाले मूंगफली के दाम ठेकेदारों के हवाले कर दिए हैं. वैष्णो देवी और दूसरे धार्मिक स्थलों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ये मंदिर पूजा के लिए हैं. इसके लिए तीन-चार महीने प्लानिंग होनी चाहिए. आपने इसको पिकनिक स्पॉट बनाया हुआ है.

आज बने पुल टूटे, 50-60 साल पहले बने खड़े के खड़े हैं- मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जो पुल आज बने वो टूट गए हैं और जो 50-60 साल पहले बने थे वो खड़े के खड़े हैं. सीमेंट के बदले सिर्फ रेत तो नहीं लगा दी गई? 2104 में इसी तरह की तबाही आई थी. उन्होंने सरकार से गुजारिश की कि जिस घर में पानी जाकर ठहर गया हो, उसे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घोषित न मानकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त माना जाना चाहिए और पूरा मुआवजा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब एक घर में पानी जाकर ठहर जाता है तो वो खतरनाक हो जाता है, भले ही दीवारें खड़ी क्यों न हों.

भारत सरकार को खुलकर पैकेज देना चाहिए- मुफ्ती

गुरुवार (4 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीडीपी चीफ ने कहा कि नाले पर जिनके घर हैं उनको कहीं और जगह दी जाए. अगर ये नहीं कर सकते तो नालों की सेफ्टी के लिए कुछ करिए. यहां के बीजेपी विधायक, केंद्र सरकार और यहां की सरकार के लिए ये चैलेंज है. आज भारत सरकार को खुलकर पैकेज देना चाहिए.

मेडिकल टीम भेजी जानी चाहिए- पीडीडी चीफ

इसके आगे उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम भेजी जानी चाहिए. घरों के अंदर कीचड़ हैं तो वहां पर बीमारियां फैलेंगी. जिनके घर बिल्कुल टूट गए हैं उन्हें तो सरकार ने रहने के लिए घर भी नहीं दिया है. वो कहां जाएंगे? किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है. बहुत गाड़ियां मलबे में दब गई हैं. जिन लोगों ने लोन लिया है, उस पर सरकार तो ध्यान देना चाहिए. बैंकवालों को फिलहाल दो तीन महीने इस लोगों के दरवाजे खटखटाने बंद करने चाहिए और कोई तरीका निकलना चाहिए कि कैसे इन लोगों की मदद की जाए. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget