एक्सप्लोरर

Kishtwar Landslide: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा टला, रतले बिजली परियोजना में भूस्खलन, पांच लोगों की बची जान

Kishtwar Landslide News: किश्तवाड़ में रतले बिजली परियोजना के शेड पर भूस्खलन हुआ. इस हादसे में पांच लोग फंस गए. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई कर सभी को बचा लिया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रतले बिजली परियोजना के अंतर्गत बनाए गए अस्थायी शेड अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गए. इन शेडों का इस्तेमाल शौचालय के रूप में किया जा रहा था और उसी दौरान पांच लोग अंदर मौजूद थे. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

यह घटना किश्तवाड़ के द्रबशाला इलाके में हुई. अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों ने परियोजना के टिन शेड को दबा दिया. शेड में मौजूद पांच लोग अंदर ही फंस गए थे, जिससे अफरातफरी मच गई. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और कुछ ही समय में सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

अधिकारियों ने बताया कि बाहर निकाले गए पांचों लोगों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं. इन्हें तत्काल डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उन्हें लगातार चिकित्सा सुविधा दी जा रही है.

घटना के बाद प्रशासन सतर्कता

रेस्क्यू अभियान की निगरानी खुद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा कर रहे थे. उन्होंने पुष्टि की कि सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

केंद्रीय मंत्री का बयान

घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा से बातचीत की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

डॉ. सिंह ने कहा कि इतनी गंभीर स्थिति में भी तुरंत कदम उठाकर पांच लोगों की जान बचाना काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

लोगों ने ली राहत की सांस

भूस्खलन की यह घटना निश्चित रूप से चिंता का विषय रही, लेकिन जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तेज कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महबूबा मुफ्ती ने किसे दिया श्रेय? बोलीं- 'भूखे-प्यासे रहकर...'
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
कश्मीर लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
कश्मीर में लौटेगा सिनेमा का सुनहरा दौर? सितंबर में होगा पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget