एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं समेत इन यात्रियों को टोल से मिलेगी राहत, क्या है हाई कोर्ट का ऑर्डर?

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में टोल फीस को लेकर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कोर्ट का कहना है कि 60 किलोमीटर के दायरे में अगर टोल प्लाजा है तो उसे हटाया जाए.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह चार महीने के भीतर इस केंद्र शासित प्रदेश में लगाए गए भारी-भरकम टोल फ्री को कम करे. इससे श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के श्रद्धालु समेत अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

आदेश में यह भी कहा गया है कि लखनपुर और बान टोल प्लाजा से कलेक्ट किए गए टोल पिछले साल 26 जनवरी से पहले लगाए गए दर का 20 प्रतिशत होंगे. जब तक कि लखनपुर से उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से ऑपरेशनल नहीं हो जाता है.

कोर्ट ने यह निर्देश एक पीआईएल के जवाब में दिया है जिसमें लखनपुर और बान के बीच जम्मू-पठानकोट हाइवे पर टोल में छूट देने की मांग की है. यह छूट तब तक दी जाए जब तक दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है. एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए राजमार्ग को बढ़ाया जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि केवल आम जनता से पैसा बनाने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में टोल प्लाजा को नहीं बढ़ाया जा सकता.

जनता से कमाई का रास्ता ना बनाएं - कोर्ट

कोर्ट ने अपने 12 पन्नों के आदेश में कहा कि बताया जा रहा है कि बान टोल प्लाजा में भारी टोल लिया जा रहा है जबकि दूसरे टोल प्लाजा पर भी चार्ज काफी महंगा है. ऐसे में एनएचएआई का खजाना ना केवल करोड़ों रुपये से भर रहा है बल्कि प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स भी करोड़ों इकट्ठे कर संपन्न हो रहे हैं. यह आम जनता के लिए उचित होना चाहिए और यह पैसा कमाने का रास्ता नहीं होना चाहिए.

60 किलोमीटर के अंदर मौजूद टोल प्लाजा हटाएं- कोर्ट

 आदेश में कहा गया है कि 25 फरवरी से अगले चार महीने के भीतर सकारात्मक तरीके से फैसला लिया जाएगा. हाई कोर्ट ने इस संबंध में एनएचएआई, जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 60 किलोमीटर के दायरे में कोई टोल प्लाजा है तो उसे दो महीने के अंदर हटाया जाए. साथ ही कहा गया है कि टोल प्लाजा पर आपराधिक प्रवृत्ति के किसी व्यक्ति को तैनात ना किया जाए. पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही उनकी तैनाती हो. 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: CM उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडितों को दी हेराथ की शुभकामनाएं, क्यों खास है ये त्योहार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget