एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ में दो सुरक्षा गार्ड की अगवा कर हत्या, विरोध में लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

Kishtwar News: सनातन धर्म सभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंक मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. किश्तवाड़ की आतंकी घटना से लोग नाराज हैं.

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में आतंकी कार्रवाई का विरोध करने लोग शुक्रवार को सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम किया. प्रदर्शन के दौरान आतंकवादियों को सबक सिखाने की मांग की गयी. सनातन धर्म सभा की तरफ से भी बंद का आह्वान किया गया. बता दें कि कल दो ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया गया था. हत्या की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स के आतंकियों ने ली थी.

आज सनातन धर्म सभा के कार्यकर्ताओं ने दो हत्याओं का विरोध किया. जगह जगह टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंक मुर्दाबाद के नारे लगाये. आतंकी घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है. सुरक्षा बलों ने दोनों शव ढूंढने और आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मारे गये ग्राम रक्षा गार्ड की पहचान नज़ीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्सर जंगल में भेड़ बकरी चराने जाते थे. पिता की मौत के बाद कुलदीप कुमार ने जंगल जाना बंद कर दिया था.

आतंकी घटना का विरोध करने सड़क पर लोग

परिवार के मुताबिक करीब दो हफ्तों बाद कुलदीप जानवर लेकर गुरुवार को जंगल गया था. पशु चराने गये दोनों ग्राम रक्षा गार्ड को अगवा कर आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया. सूत्रों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकियों ने दोनों ग्राम रक्षा गार्ड के मोबाइल फोन से तस्वीर खींचकर परिजनों को भेजी थी. घटना के बाद सुरक्षा बलों की टीम ने जंगल को घेर लिया.

सुरक्षा बलों की टीम चला रही है सर्च ऑपरेशन

आज सुबह से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. दोनों ग्राम रक्षा गार्ड का शव बरामद करने के साथ आतंकियों को भी पकड़ने की मंशा है. किश्तवाड़ हत्याकांड पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डॉ फारूक अब्दुल्ला, नेता विपक्ष सुनील शर्मा समेत कांग्रेस और कई अन्य दलों ने रोष प्रकट किया है. 

ये भी पढ़ें-

धारा 370 से जुड़े प्रस्ताव पर विपक्ष ने घेरा, अब उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी का जिक्र कर कही यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
कश्मीरी पंडितों की धमकी मामले में नया मोड़, एक्टिविस्ट राकेश हंडू गिरफ्तार
कश्मीरी पंडितों की धमकी मामले में नया मोड़, एक्टिविस्ट राकेश हंडू गिरफ्तार
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget