एक्सप्लोरर

कश्मीर में बढ़ते तापमान ने डराया, मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. जो मई में इतनी गर्मी का कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है.

Kashmir Temperature: जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार (21 मई) को असामान्य रूप से उच्च तापमान की भविष्यवाणी की है.

कश्मीर के मैदानी इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. यह बेमौसम वृद्धि है, जो साल के इस समय के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

बच्चों और बुजुर्गों को किया आगाह

मौसम विज्ञानियों ने संभावित गर्मी को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है. बढ़ते तापमान ने किसानों और बागवानों के बीच चिंता पैदा कर दी है, उन्हें डर है कि अगर यह अवधि लंबी चली तो गर्मी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज ट्रस्ट को बताया, "यह कश्मीर में मई के लिए सामान्य मौसम नहीं है. आने वाले दिनों में हम जिस तापमान की उम्मीद कर रहे हैं, वह जुलाई में होती थी."

कश्मीर घाटी में गर्मी ने किया हैरान

विभाग ने लोगों को हाइड्रेटेड रहने, दोपहर में सीधे धूप में जाने से बचने और हीटवेव के प्रभाव को कम करने के लिए निवारक उपाय करने की सलाह दी है.

जम्मू में इस मौसम में पहले से ही उच्च तापमान की आदत है, लेकिन कश्मीर घाटी में असामान्य गर्मी ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है. अधिकारी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और लोगों से आने वाले दिनों में आधिकारिक मौसम अपडेट और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है.

राजस्थान में 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान के गंगानगर में मंगलवार को तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget