एक्सप्लोरर

'हमें अपना कामकाज बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा', LPG का जिक्र कर बोले कश्मीर के होटल मालिक

Kashmir LPG Crisis: कश्मीर में पर्यटन सीजन और रमजान के बीच, कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोकने से पर्यटन और होटल उद्योग संकट में हैं. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है.

कश्मीर घाटी में पर्यटन के पीक सीजन और रमजान के पवित्र महीने के बीच एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कश्मीर के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग (होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग) में अफरा-तफरी मचा दी है. 9 मार्च को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई में प्राथमिकता देने की बात कही गई है, जिसके चलते कमर्शियल कामकाज पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है.

इस अचानक आए संकट पर कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KCC&I) ने गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की अपील की है. श्रीनगर के एक होटल मालिक साहिल फारूक ने जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा, "टूरिस्ट सीजन बस शुरू ही होने वाला है. सप्लायरों से गैस मिलना मुश्किल हो गया है. अगर यही हालात रहे, तो हमें अपना कामकाज बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा." दरअसल, होटलों और रेस्टोरेंटों के पास बड़े पैमाने पर खाना पकाने का कोई दूसरा पारंपरिक या वैकल्पिक साधन मौजूद नहीं है, इसलिए गैस की किल्लत उनके अस्तित्व पर सीधा प्रहार कर रही है.

गोदामों में गैस का स्टॉक है, लेकिन नियमों ने बांधे हाथ

कश्मीर LPG गैस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन रैना ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कश्मीर में गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने बताया, "हमारे गोदामों में 5 दिनों का स्टॉक मौजूद है, लेकिन हम सरकारी निर्देशों से बंधे हैं. हमें सिर्फ अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल गैस सप्लाई करने का आदेश है." डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को पत्र लिखकर पर्यटन उद्योग को इस पाबंदी से छूट देने की मांग की है, क्योंकि पर्यटन ही कश्मीर की अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ है.

2025 की मंदी से उबरने की थी उम्मीद, अब नई चिंता

कश्मीर का पर्यटन उद्योग 2025 में पहले ही एक मुश्किल दौर से गुजर चुका है. बीते साल पर्यटकों की संख्या भारी गिरावट के साथ महज 11.16 लाख रह गई थी. इस साल कारोबारियों को उम्मीद थी कि वे उस नुकसान से उबर जाएंगे, लेकिन इस LPG संकट ने मेहमानों के स्वागत की तैयारियों पर पानी फेर दिया है. KCCI ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो कई जगहें बंद हो जाएंगी और बड़े पैमाने पर नौकरियां जाएंगी.

रमजान, ईद और घरेलू उपभोक्ताओं पर भी भारी असर

सरकार के आश्वासनों के बावजूद, घरेलू ग्राहकों के लिए भी हालात अच्छे नहीं हैं. आम ग्राहकों को गैस सिलेंडर मिलने में भारी दिक्कत हो रही है. श्रीनगर की एक गैस एजेंसी के कर्मचारी आदिल अहमद ने बताया, "आज सुबह आए 336 सिलेंडर देखते ही देखते खत्म हो गए. सिलेंडरों की भारी मांग है और बुकिंग के बाद 21 से 25 दिनों की वेटिंग चल रही है." कश्मीर में अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद आने वाली है. ऐसे समय में इफ्तार और जश्न के लिए रेस्टोरेंट, बेकरी और कैटरिंग के कारोबार में भारी मांग होती है. कमर्शियल गैस न मिलने से इन कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget