एक्सप्लोरर

कश्मीर के AAP विधायक मेहराज मलिक का शराब को लेकर हिंदुओं पर विवादित बयान, भड़की BJP, 'इस शख्स की...'

Mehraj Malik News: AAP विधायक मेहराज मलिक के हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से राजनीतिक हलकों में विवाद छिड़ गया है. BJP ने उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज में शत्रुता फैलाने वाला कहा है.

AAP MLA Mehraj Malik News: जम्मू-कश्मीर से डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक  के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है. उन्होंने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे शराब के आदी हैं और त्योहारों के दौरान भी इसका सेवन करते हैं. उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में विवाद बढ़ गया है.

हालांकि, बढ़ते विवाद को देखते हुए मेहराज मलिक ने सफाई देते हुए कहा, "हर कोई शराब पीता है, कुछ छिपकर और कुछ खुलेआम. शादियों में तो खुल कर पी जाती है. यह पहली बार नहीं है जब मैंने ऐसा कहा है. सच्चाई यह है कि सभी पीते हैं, लेकिन इसे सामान्य बनाने वाले एक विशेष वर्ग से आते हैं. यदि मेरे शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं माफी मांगता हूं. मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था."

बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया

AAP विधायक के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी विधायक विक्रम रंधावा ने मेहराज मलिक पर हमला बोलते हुए कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं कि इस व्यक्ति (मेहराज मलिक) की मानसिकता संकीर्ण और सोच बेहद गिरी हुई है. उन्हें यह समझना चाहिए कि यह रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है. पहले अपने धर्म के सिद्धांतों का पालन करें, फिर दूसरों पर उंगली उठाएं."

बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी मेहराज मलिक के बयान की निंदा की और कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में शांति भंग करने और शत्रुता फैलाने का काम करती हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि पार्टी को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

आम आदमी पार्टी की चुप्पी

अब तक आम आदमी पार्टी की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AAP इस विवाद को अधिक तूल नहीं देना चाहती और इसी कारण अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

इस विवाद के चलते राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों दलों के समर्थकों के बीच भी तीखी बहस छिड़ गई है. देखना यह होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या रुख अपनाया जाता है और आम आदमी पार्टी इस विवाद से कैसे निपटती है.

ये भी पढ़ें- जम्मू के रजौरी में 17 रहस्यमयी मौतों का मुद्दा पहुंचा विधानसभा, विधायक ने जताई आतंकी साजिश की आशंका

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget