एक्सप्लोरर

Vijay Diwas 2024: कारगिल के शहीदों को देश कर रहा सलाम, विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर PM ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2024: 'कारगिल विजय दिवस' का दो दिवसीय कार्यक्रम लद्दाख के द्रास में हो रहा है. यह आयोजन कारगिल युद्ध के दौरान जवानों द्वारा किए गए पराक्रम और बलिदान के सम्मान में किया जा रहा है.

Kargil Vijay Diwas 2024 News: कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार (26 जुलाई) को लद्दाख के द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने जान की आहुति देकर 1999 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश की रक्षा की थी.

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि '26 जुलाई को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी सुबह कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे.

कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह शुक्रवार को द्रास में देशभक्ति के जोश के साथ संपन्न होगा. 'कारगिल विजय दिवस रजत जयंती वर्ष' का दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को द्रास में शुरू हुआ था. यह आयोजन कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए पराक्रम और बलिदान के सम्मान में किया जा रहा है. 

बता दें द्रास में गुरुवार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीनियर रिटायर्ड अधिकारी, वीरता पुरस्कार विजेता, भूतपूर्व सैनिक और कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के परिजन शामिल हुए. अधिकारियों ने बताया कि कल के समारोह का मुख्य आकर्षण 'लामोचेन व्यू पॉइंट पर युद्ध की यादें ताजा करना', 'विजय भोज' और 'शौर्य संध्या' था.

कारगिल युद्ध की यादें ताजा
दरअसल, द्रास के लामोचेन व्यू पॉइंट पर कारगिल युद्ध के वीरों को याद करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट के प्रदर्शन से हुई, जिसके बाद युद्ध का ऑडियो-विजुअल वर्णन किया गया, जिसमें पहाड़ों पर हुए युद्ध के दृश्यों को जीवंत रूप से दिखाया गया.

इसके बाद युद्ध नायकों की यादें ताजा की गईं, जिसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी, अदम्य साहस और उत्साह को जीवंत किया गया. इस कार्यक्रम में युद्ध नायकों और युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों की पत्नियों और माताओं ने भाग लिया. जनरल वी पी मलिक (सेवानिवृत्त) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उनके साथ अन्य परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र पुरस्कार विजेता भी थे.

जवानों ओर शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
वहीं जवानों और उनके परिवारों और अन्य सम्मानित अतिथियों को सम्मानित करने के लिए 'गौरवमयी संस्कृति' समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में न केवल लद्दाख बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया. यह सभी भारतीयों की जीवंत संस्कृति, राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति का प्रतिबिंब था, जो हमारे राष्ट्र को परिभाषित करने वाली एकता की याद दिलाता है.

इस कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी के साथ मौजूद थे. उन्होंने वीरता पुरस्कार विजेताओं, बहादुरों और 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वालों के परिवारों के साथ बातचीत की. उन्होंने लद्दाख के छात्रों और एनसीसी कैडेटों से भी बातचीत की. 

ये भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के बट्टल में हाथरस के सुभाष शहीद, मुठभेड़ में हुए थे घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', अपने करियर के मुश्किल दौर को याद कर छलका सनी देओल का दर्द
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', सनी देओल ने याद किया अपने करियर का मुश्किल दौर
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', अपने करियर के मुश्किल दौर को याद कर छलका सनी देओल का दर्द
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', सनी देओल ने याद किया अपने करियर का मुश्किल दौर
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
Sweet Potato Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
UP Board Exam: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
Embed widget