एक्सप्लोरर

जम्मू के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, IIIM कैंपस में जलभराव, बचाव अभियान जारी

Rainfall In Jammu: भारी बारिश से जम्मू स्थित आईआईआईएम कैंपस में पानी भरने के बाद बचाव अभियान चलाया गया. एसडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि 40-42 लोगों को यहां से निकाला गया.

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. कई जगहों पर जलजमाव की समस्या के साथ बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बारिश के बाद जम्मू आईआईआईएम परिसर में भारी जलभराव हो गया है. सूचना मिलते ही SDRF की टीम और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे हुए छात्रों को निकाला गया. उधर, भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है. 

जम्मू IIIM परिसर में भारी जलभराव को लेकर एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया, "रविवार (24 अगस्त) को सुबह से, जब हमें पता चला कि यहां भारी बारिश हुई है और बाद में नहर का पानी भी ओवरफ्लो हो गया, तो इस इलाके में जलस्तर काफी बढ़ गया. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंच गई. सिविल डिफेंस के कर्मी भी यहां पहुंच गए हैं. फंसे हुए छात्रों को निकाल लिया गया है.''

पानी भरने के बाद 40 से 42 लोगों को निकाला- SDRF

जम्मू स्थित आईआईआईएम परिसर में पानी भरने को लेकर एसडीआरएफ अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने कहा, "यहां तीन टीमें तैनात थीं. बच्चों समेत लगभग 40 से 42 लोगों को बचाया गया है. एक और वोट अभी-अभी अन्य लोगों को लाने के लिए गई है. मैं सुबह से लगातार काम कर रहा हूं. यह बादल फटने की घटना नहीं है, बल्कि भारी बारिश की वजह से पानी का निकास नहीं होने से ऐसी स्थिति बनी है."

आधी कार पानी में डूब चुकी थी- स्थानीय

वहीं, एक स्थानीय महिला ने बताया, "सुबह के करीब 6 बजे थे. हम अंदर सो रहे थे. मैंने अपने बेटे से कहा कि भारी बारिश हो रही है, बाहर जाकर पानी का स्तर देखो. उसने कहा कि नहीं मां, कुछ नहीं, आप वापस सो जाइए लेकिन मैं खुद उठकर बाहर गई. मैंने देखा कि हमारी कार, जो बाहर खड़ी थी, आधी पानी में डूब चुकी थी."

बारिश को लेकर आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में संभावित लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसे हालात से निपटने को लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है. आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रभावित इलाकों में जल निकासी, पानी और बिजली जैसी जरूरी सेवाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके साथ ही स्थितियों से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget