एक्सप्लोरर

जम्मू में मौसम का कहर, बिजली और सड़कों की खराब स्थिति का अधिकारियों ने लिया जायजा

जम्मू में आए तूफान से बाधित हुई सार्वजनिक सुविधाओं की जांच  के लिए जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर ने बैठक बुलाई. बिजली, जल शक्ति और सड़क बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का जायजा लिया गया.

Jammu Weather News: जम्मू में आए तूफान से बाधित हुई सार्वजनिक सुविधाओं की जांच के लिए जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर ने एक बैठक बुलाई. इस बैठक में सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का शीघ्र पता लगाने के आदेश भी दिया. जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार ने प्रशासन की तरफ से चल रहे बहाली कार्यों की स्थिति की जांच के लिए अध्यक्षता की.

इस बैठक में प्रबंध निदेशक जेपीडीसीएल, आयुक्त जम्मू नगर निगम, जम्मू संभाग के उपायुक्त, पीडीडी, जल शक्ति के मुख्य अभियंता, एक्सईएन और संबंधित अधिकारियों ने तूफान से क्षेत्रवार प्रभाव और उनके बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की जानकारी दी. 

सड़कें हुई साफ 

मंडलायुक्त को पूरे संभाग में बिजली बुनियादी ढांचे, जलापूर्ति योजनाओं और सड़कों की सफाई के लिए पूरे किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई. बताया गया कि बिजली और पानी की आपूर्ति के मामले में अधिकतम काम पूरा हो चुका है और बाकी काम शुक्रवार शाम और शनिवार तक पूरा हो जाएगा.

मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि तूफान के कारण गिरे पेड़ों और भूस्खलन से सड़कों को साफ कर दिया गया है. मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार शाम तक घरेलू क्षेत्रों और कृषि भूमि के लिए 100% आपूर्ति के लिए बिजली के बुनियादी ढांचे को बहाल करने का निर्देश दिया. उन्होंने बिजली विभाग के जमीनी कर्मचारियों से युद्ध स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया. 

सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की मरम्मत में तेजी

साथ ही  मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की मरम्मत में तेजी लाने और प्रभावित व्यक्तियों को एसडीआरएफ से राहत प्रदान करने के लिए कहा. साथ ही सार्वजनिक संपत्ति और पशुधन के नुकसान की जांच करने को कहा और जम्मू शहर में जल निकासी नेटवर्क की सफाई और गाद निकालने के लिए कहा.

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी. इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget