एक्सप्लोरर

Jammu: आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की याद में खीर भवानी मंदिर में जलाए जाएंगे दीप, मेला शुरू

Kheer Bhawani Mela: जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले की शुरुआत हो गई है. इसके लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं. इस बीच मंदिर प्रबंधन ने आतंकी हमले के पीड़ितों की याद में दीप जलाने का निर्णय लिया है.

Jammu News: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में हाल के दिनों में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए खीर भवानी (Kheer Bhawani) मंदिर में हजारों दीए जलाए जाएंगे. जम्मू के खीर भवानी मंदिर में तीन दिवसीय मेले की शुरुआत 14 जून को हो रही है. यह जानकारी गुरुवार को मंदिर के प्रबंधन ने दी है. जम्मू में 9 जून को रियासी में श्रद्धालुओं के बस पर आतंकी हमला हुआ था, इसके बाद कठुआ और डोडा में भी आतंकियों ने गोलीबारी की थी. 

उधर, वार्षिक खीर भवानी मेले के लिए 5,000 से अधिक श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को रवाना हुए थे. इन तीर्थयात्रियों में अधिकतर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग थे. संभागीय आयुक्त (जम्मू) रमेश कुमार, राहत आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी और प्रमुख कश्मीरी पंडित नेताओं ने नगरोटा क्षेत्र से तीर्थयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. श्रद्धालु 176 बसों में सवार होकर कश्मीर घाटी में पांच धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुए. 

श्रद्धालुओं को नहीं आतंकियों का भय
 जम्मू में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बारे में एक श्रद्धालु ने कहा, ''हम इन आतंकी हमलों से नहीं डरते. हम कब तक डरते रहेंगे? हमारी सुरक्षा माता करेंगी.'' मंजगाम में माता खीरभवानी मंदिर जा रहे कासुम पंडिता ने कहा कि वे डरने के बजाय तीर्थयात्रा में भाग लेकर उत्साहित हैं.  पिछले रविवार को आतंकवादियों ने शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस पर गोलीबारी की, जिससे वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस रियासी में सड़क से गहरी खाई में गिर गई.  इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 41 घायल हो गए थे.

डोडा और कठुआ में भी आतंकियों ने चलाई गोलियां
डोडा जिले में एक संयुक्त जांच चौकी पर आतंकवादियों के हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे. कठुआ में मंगलवार शाम को आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव पर हमला कर एक नागरिक को घायल कर दिया था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की थी.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में अब जन गण मन से होगी सुबह की शुरुआत, आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget