एक्सप्लोरर

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप, 21 दिसंबर से होगी कड़ाके की ठंड वाली 'चिल्लई कलां' की शुरुआत

Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम की यह परिस्थिति 22 सितंबर तक जारी रहेगी. कुछ इलाकों में अगले पांच दिन तक बारिश के भी आसार हैं.

Jammu-Kashmir Weather News: जम्मू-कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां शीतलहर (Coldwave Condition) का असर तेज होने के आसार हैं. घाटी में सोमवार को भी कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. सोमवार सुबह श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, गुलमर्ग में माइनस 4 और पलगाम में माइनस 5 दर्ज किया गया.

जम्मू क्षेत्र में भी इस वक्त ठंड ने जोर पकड़ लिया है. जम्मू में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5, कटरा में 6.9, बटोटे में 4.5, बनिहाल में 1 और भदरवाह में 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार को घाटी के श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान क्रमश: माइनस 3.4 डिग्री, माइनस 3.8 डिग्री और माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.6, कटरा में 8.4, बटोटे में 6, बनिहाल में 1.8 और भदरवाह में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

घाटी में बढ़ेगा शीतलहर का असर

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखा जाएगा, जबकि 22 दिसंबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क बना रहेगा.

40 दिन के चिल्लाई कलां की होगी शुरुआत

ऐसा बताया जा रहा है कि 21 और 22 दिसंबर को ऊपरी इलाकों में हिमपात हो सकता है. बता दें कि घाटी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह से चिल्लई कलां की शुरुआत होती है जो कड़ाके की ठंड वाली अवधि है. इस बार इसकी शुरुआत 21 दिसंबर से होगी और 40 दिन की अवधि 30 जनवरी को समाप्त होगी. चिल्लई कलां के दौरान घाटी के जलाशय जम जाते हैं. 

इन इलाकों में बारिश के आसार 

16 से 20 दिसंबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ क्षेत्रों जैसे कि सांबा, राजौरी, उधमपुर, रियासी, पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, कठुआ, बडगाम, पुलवामा, रामबन, शोपियां, और किश्तवाड़ में भारी बारिश की संभावना है. यहां 64.5 मिलीमीटर से 115.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- 'यह जम्मू कश्मीर की...', वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले PDP नेता वहीद पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget