एक्सप्लोरर

'यह जम्मू कश्मीर की...', वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले PDP नेता वहीद पारा

Jammu Kashmir News: पीडीपी नेता वहीद पारा ने कहा कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' का प्रस्ताव सिर्फ प्रशासनिक बदलाव नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर जम्मू कश्मीर की राजनीतिक, सांस्कृतिक पहचान को खतरा पेश करता है.

Waheed Para On One Nation One Election: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के नेता वहीद पारा ने रविवार (15 दिसंबर) को कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की अवधारणा जम्मू कश्मीर की राजनीतिक, विधिक और सांस्कृतिक पहचान को सीधे तौर पर खतरा पेश करती है. पीडीपी नेता ने कहा कि यह योजना जम्मू कश्मीर की राजनीतिक आवाज के बचे-खुचे हिस्से को मिटा देगी.

पुलवामा से विधायक पारा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, ''एक देश, एक चुनाव का प्रस्ताव सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर जम्मू कश्मीर की राजनीतिक, सांस्कृतिक और विधिक पहचान को खतरा पेश करता है.''

अनुच्छेद 370 हटाया जाना एक झटका था-वहीद पारा

उन्होंने आगे कहा, ''हमारा क्षेत्र अपनी विशिष्ट आवाज और पहचान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. अनुच्छेद 370 हटाया जाना एक झटका था, और एक देश एक चुनाव हमारी राजनीतिक आवाज के बचे-खुचे हिस्से को भी मिटाने का खतरा पेश कर रहा है.'' पारा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनूठे मुद्दे हैं, जैसे धारा 370 और 35 ए की बहाली, कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास, भूमि अधिकार - जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में शामिल नहीं किया जा सकता है.

''वन नेशन वन इलेक्शन' हमारी आवाज के लिए खतरा'

PDP नेता ने ये भी कहा, ''ये चिंताएं राष्ट्रीय राजनीति की शोर में खो जाएंगी, जिससे हमें अपनी विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी. ‘एक देश, एक चुनाव’ हमारी आवाज को दबाने का खतरा पेश करता है, राष्ट्रीय मुद्दों को हावी होने देता है और हमारे क्षेत्र की विशिष्टता को कमजोर करता है.''

पारा ने कहा कि क्षेत्रीय दल लोगों की जरूरतों का प्रतिनिधित्व करने में महत्वपूर्ण हैं लेकिन ‘एक देश, एक चुनाव’ उनकी आवाज दबा देगा. राष्ट्रीय राजनीति अक्सर क्षेत्रीय वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने में विफल रहती है. उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय नीतियां अक्सर हमारी वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने में विफल रहती हैं और एक देश, एक चुनाव इस अंतर को बढ़ा देगा, जिससे शासन संबंधी चुनौतियां और नीतिगत गतिरोध पैदा होंगे. 

यह वह सुधार नहीं है जिसकी हमें जरूरत- वहीद पारा

उन्होंने आगे कहा, ''हमारे क्षेत्र की जटिल भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा मुद्दे और प्रशासनिक समस्याओं के कारण सामान्य परिस्थितियों में चुनाव कराना काफी कठिन हो जाता है. ‘एक देश, एक चुनाव’ हमारी (जम्मू कश्मीर की) पहचान, राजनीतिक स्वायत्तता और भविष्य पर कुठाराघात करता है. यह वह सुधार नहीं है जिसकी हमें जरूरत है. हमें ऐसी नीतियों की जरूरत है जो हमारी अनूठी चुनौतियों का सम्मान करे और हमारे स्थानीय शासन को संरक्षित करे.''

ये भी पढ़ें:

उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का विस्तार फिलहाल नहीं, कांग्रेस के तारिक हमीद कर्रा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget