एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Jammu Kashmir Weather Tomorrow: भारी बारिश के कारण पूरे जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. कश्मीर में झेलम नदी और अन्य नदियों का जलस्तर बाढ़ की घोषणा के निशान से ऊपर बह रहा है.

जम्मू कश्मीर में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 34 लोगों की मौत हो गई. भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई. बुधवार को बारिश से थोड़ी राहत मिली. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार (28 अगस्त) को भी जम्मू-कश्मीर में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने बुधवार (27 अगस्त) को जम्मू संभाग और दक्षिण एवं मध्य कश्मीर के कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था. साथ ही कहा है कि गुरुवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात

भारी बारिश के कारण पूरे जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. कश्मीर में झेलम नदी और अन्य नदियों का जलस्तर बाढ़ की घोषणा के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि जम्मू संभाग में नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं. बुधवार को लगातार चौथे दिन मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों से हजारों निवासियों को निकाला गया.

कल शिक्षण संस्थाएं रहेंगी बंद

वहीं खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार (28 अगस्त) को शिक्षण संस्थाएं बंद रखने का फैसला किया गया है. यह निर्णय जम्मू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बुधवार को कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच लिया गया है.

जम्मू में स्कूल सोमवार से बंद हैं, वहीं कश्मीर के छह जिलों, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, बडगाम और श्रीनगर - में शैक्षणिक संस्थान बुधवार (27 अगस्त) को एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए.

भारी बारिश ने मचाई तबाही

बता दें कि भारी बारिश ने पूरे जम्मू-कश्मीर में भी तबाही मचाई है जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर एक पुल उफनती नदी के दबाव में ढह गया, जिससे राजमार्ग को बंद करना पड़ा. इस बीच, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पत्थरों के गिरने से अवरुद्ध हो गया है, जिससे परिवहन संबंधी समस्याएं और बढ़ गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget