एक्सप्लोरर

Vaishno Devi Landslide: ना भागने का मौका मिला, ना संभलने का, चश्मदीदों की जुबानी आपदा की कहानी

Vaishno Devi Landslide News: वैष्णो देवी में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई. 58 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

पूरा देश माता वैष्णो देवी के दरबार में हुए हादसे की खबर सुनकर सदमे में आ गया क्योंकि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं. हर रोज की तरह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्त चढ़ाई कर रहे थे और जो दर्शन कर चुके थे वो लौट रहे थे. तीन दिन से जम्मू में लगातार बारिश हो रही थी और भक्त इस बात से बेखबर थे कि अर्धकुंवारी के पास कयामत उनका इंतजार कर रही है.

मंगलवार दोपहर तीन बजे गिरने लगे पत्थर

चश्मदीदों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे का वक्त हो रहा था जब अर्धकुंवारी मंदिर से कुछ मीटर की दूरी पर पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर अचानक गिरने लगे. जो लोग वहां मौजूद थे उन्हें ना तो भागने का मौका मिला और ना ही संभलने का. कल शाम तक तो 5 से 7 लोगों के मरने की खबर आई थी लेकिन बुधवार का सूर्योदय होते-होते ये आंकड़ा बढ़ते हुए 34 तक पहुंच गया. कटरा से लेकर जम्मू तक कोहराम मचा है... जयकारों की जगह चीख पुकार सुनाई दे रही है. 

हर रोज 25-30 हजार तीर्थयात्री करते हैं दर्शन

कटरा से जब चढ़ाई शुरू होती है तो भवन तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर का सफर करना होता जबकि 7 किलोमीटर बाद अर्धकुंवारी की गुफा के दर्शन के लिए भक्त रुकते हैं. कई बार भक्त लौटते हुए भी गुफा के दर्शन करते हैं. दोपहर करीब 3 बजे बहुत तेज बारिश हो रही थी और हजारों भक्त 14 किलोमीटर के यात्रा मार्ग पर या तो चढ़ाई चढ़ रहे थे या फिर लौट रहे थे. और फिर वो हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. आंकड़े बताते हैं कि हर रोज 25 से 30 हजार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं और देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं जहां माता रानी के भक्त नहीं हैं.

58 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया

भारी बारिश के बाद हालात इतने ज्यादा बिगड़े कि जम्मू, कटरा, पठानकोट, अमृतसर से धीरे दिल्ली या आगे जाने वाली गाड़ियां नहीं चल रही हैं.  रेलवे ने जम्मू क्षेत्र में 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दिल्ली से कटरा, दिल्ली- जम्मू तवी, अमृतसर से कटरा जैसी अहम ट्रेनें प्रभावित हैं. आज भी 64 ट्रेनों का रूट छोटा किया गया है. ये हालात इसलिए पैदा हुए हैं. 

स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

जम्मू कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए गुरुवार (28 अगस्त) को बंद रहेंगे. यह जानकारी शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी. इटू ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘खराब मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर के स्कूल और कॉलेज कल (28.08.2025) बंद रहेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख
20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख
श्रीनगर कोर्ट ने फारूक अब्दुल्ला को पासपोर्ट रिन्यू के लिए दी NOC, मगर विदेश यात्रा पर शर्तें लागू!
श्रीनगर कोर्ट ने फारूक अब्दुल्ला को पासपोर्ट रिन्यू के लिए दी NOC, मगर विदेश यात्रा पर शर्तें लागू!
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने कहा- हमारा एजेंडा कॉपी कर रही NC
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने कहा- हमारा एजेंडा कॉपी कर रही NC

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget