एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से अभी तक नहीं संभले हालात, अब मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Jammu Kashmir Weather Alert: मौसम विभाग ने 30 अगस्त से 2 सितंबर तक जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कश्मीर में बूंदाबांदी हो सकती है.

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि हालात अभी तक भी ठीक से नहीं संभल सके. वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार (29 अगस्त) को 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कश्मीर में कभी-कभार बूंदाबांदी होने की संभावना है.

श्रीनगर मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने बताया कि 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच जम्मू संभाग में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है.

उन्होंने कहा, "इस दौरान जम्मू संभाग के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है." डॉ. मुख्तार ने आगे कहा कि "कश्मीर के कुछ हिस्सों में कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है."

मौसम विभाग ने दी है चेतावनी

इस बीच, मौसम विभाग की सलाह में जम्मू संभाग के संवेदनशील स्थानों पर, विशेष रूप से 30 अगस्त की सुबह से 1 सितंबर की देर रात या 2 सितंबर की सुबह तक, अचानक बाढ़, भूस्खलनभूस्खलन और पत्थर गिरने के जोखिम के बारे में चेतावनी दी गई है. लोगों से इस अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नदियों, नालों, तटबंधों और ढीली संरचनाओं से दूर रहने का आग्रह किया गया है.

नाले या नदी के पास न जाने की दी हिदायत

मौसम विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को खास चेतावनी दी है. उन्हें पहाड़ी इलाकों की यात्रा टालने की सलाह दी गई है. किसी भी नाले या नदी के पास न जाने की भी हिदायत है. भारी बारिश में पुराने पेड़ों और खंभों से दूर रहें. जर्जर इमारतों से भी बचें.

ऑरेंज अलर्ट से लोग हैं चिंतित

स्थानीय लोगों की मानें तो पिछली बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. स्कूल बंद रहे. सड़कों पर आवाजाही ठप रही. कई जगहों पर बिजली-पानी की समस्या हुई. अब ऑरेंज अलर्ट से लोग चिंतित हैं. वे सोच रहे हैं कि आगे और कितनी मुश्किलें आएंगी.

पिछले 24 घंटों में पहलगाम में 1.4 मिमी, गुलमर्ग में 1.6 मिमी, मीरपुर में 1.5 मिमी, बनिहाल में 1.3 मिमी, बटोत में 6.4 मिमी, कटड़ा में 5.0 मिमी और भद्रवाह में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget