एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी में भूस्खलन की होगी हाई लेवल जांच, LG मनोज सिन्हा ने दिए आदेश

Vaishno Devi Katra Landslide: जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के आदेश के बाद तीन सदस्यों की कमेटी घटना के कारणों की विस्तार से जांच करेगी.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार (26 अगस्त) को कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के मार्ग अर्धकुंवारी पर हुए भूस्खलन की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. तीन सदस्यीय समिति घटना के कारणों की विस्तार से जांच करेगी और किसी भी चूक को इंगित करेगी.

ये कमेटी बचाव और राहत उपायों के रूप में प्रतिक्रियाओं का आकलन करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उपयुक्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और उपाय सुझाएगी. 

कमेटी में कौन कौन शामिल?

समिति दो हफ्ते के अंदर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. एक आदेश के अनुसार, उच्च स्तरीय समिति का नेतृत्व जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे और इसके अन्य सदस्यों में जम्मू के संभागीय आयुक्त और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए थे सवाल

बता दें कि घटना के बाद, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू दौरे के दौरान मौसम विभाग, डीएमआरए और एसडीआरएफ द्वारा गंभीर मौसम की चेतावनी के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा की अनुमति देने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के आचरण पर सवाल उठाया था.

उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में बाद में बात करनी होगी. जब हमें मौसम के बारे में पता था, तो क्या हमें उन लोगों की जान बचाने के लिए कुछ कदम नहीं उठाने चाहिए थे? मौसम की चेतावनी हमें कुछ दिन पहले ही मिली थी."

बादल फटने से आई त्रासदी- तीर्थस्थल बोर्ड

तीर्थस्थल बोर्ड ने 29 तारीख को अपने बयान में इस त्रासदी के लिए अभूतपूर्व बादल फटने को ज़िम्मेदार ठहराया था और दावा किया था कि नए ट्रैक पर यात्रा रोक दी गई थी और केवल पुराने ट्रैक पर ही अनुमति दी गई थी, जो सुरक्षित था.

हुई थी 34 लोगों की मौत

बता दें कि बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग

वीडियोज

'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget