एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, 4 में से 3 NC, एक सीट पर BJP जीती

Jammu Kashmir Rajya Sabha Election Result: जम्मू कश्मीर में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे चार में से तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की. एक पर बीजेपी ने कब्जा जमाया.

जम्मू कश्मीर में हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार (24 अक्टूब) को घोषित हो गए. चार में से तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक पर बीजेपी ने कब्जा जमाया. बीजेपी के सतपाल शर्मा जीतने में कामयाब हुए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान, जी एस ओबेरॉय उर्फ शम्मी ओबेरॉय और सज्जाद किचलू ने जीत दर्ज की. सज्जाद को 57 वोट मिले. चौधरी मोहम्मद रमजान का सीधा मुकाबला बीजेपी के अली मोहम्मद मीर से था. सज्जाद किचलू का मुकाबला बीजेपी के राकेश महाजन से था. शम्मी ओबेरॉय जम्मू कश्मीर से राज्यसभा जाने वाले पहले सिख नेता होंगे. राज्यसभा चुनाव में चार क्रॉस वोटिंग हुई.

370 हटने के बाद पहला राज्यसभा चुनाव

5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किये जाने के बाद से यह जम्मू और कश्मीर से पहला राज्यसभा चुनाव है. जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव तीन अधिसूचनाओं में विभाजित हैं. निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीट के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की थीं, जिनमें से दो सीट पर अलग-अलग चुनाव कराये गए, जबकि अन्य दो सीट के लिए एक ही अधिसूचना के तहत चुनाव हुए.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पार्टी कोषाध्यक्ष जी एस ओबेरॉय और अपने युवा राज्य प्रवक्ता इमरान नबी डार को बीजेपी के सतपाल शर्मा के खिलाफ मैदान में उतारा. जी एस ओबेरॉय को शम्मी ओबेरॉय के नाम से भी जाना जाता है. 

पीडीपी-कांग्रेस ने NC का किया समर्थन

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को अपने-अपने विधायकों को सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के मकसद से तीन-लाइन के व्हिप जारी किए. पीडीपी और कांग्रेस दोनों ने सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस को अपना समर्थन देने की घोषणा की. 

विधानसभा में कुल 88 विधायक

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 88 विधायक हैं, जिनमें से नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और पीडीपी को मिलाकर 57 विधायक हैं. 28 विधायकों वाली बीजेपी ने तीसरी अधिसूचना में रणनीतिक रूप से अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख सत शर्मा को नामित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
NEET पेपर लीक पर जम्मू-कश्मीर में भी प्रदर्शन, श्रीनगर में कांग्रेस तो जम्मू में सड़कों पर उतरे छात्र
NEET पेपर लीक पर जम्मू-कश्मीर में भी प्रदर्शन, श्रीनगर में कांग्रेस तो जम्मू में सड़कों पर उतरे छात्र
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget