एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, जानें क्या है वजह

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और नेशनल कॉनफ्रेंस ने गठबंधन किया था. वहीं अब कांग्रेस सरकार में शामिल न होकर एनसी को बाहर से समर्थन देगी.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस शामिल नहीं होगी. पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला लिया है. बुधवार (16 अक्टूबर) को उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले कांग्रेस ने ये बड़ा फैसला लिया है. इसका मतलब ये है कि उमर अब्दुल्ला के साथ आज कांग्रेस का कोई भी विधायक शपथ नहीं लेगा.

जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस शामिल होने की बजाय बाहर से समर्थन करेगी. यानी उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस से कोई मंत्री नहीं होगा. सूत्रों के मुताबिक इसके दो कारण बताए जा रहे हैं. पहला ये कि उमर सरकार में कांग्रेस दो मंत्री पद चाहती थी, लेकिन केवल एक दिया जा रहा था. दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने बाहर से समर्थन का फैसला किया है. 

वहीं इसकी दूसरी वजह ये हो सकती है कि कांग्रेस नेतृत्व नहीं चाहता कि जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए केवल छह सीटें जीतने के बाद प्रदेश इकाई के बड़े नेताओं को मंत्री पद का तोहफ़ा मिले. एक किस्म से ये कांग्रेस का राजनीतिक प्रायश्चित है. हालांकि राजनीतिक एकजुटता का संदेश देने के लिए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और प्रियंका गांधी बुधवार (16 अक्टूबर) उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि बुधवार (16 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11.30 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं इससे पहले मंगलवार (15 अक्टूबर) को कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर को जम्मू-कश्मीर में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर: शपथ ग्रहण से पहले गुलाम अहमद मीर बने विधायक दल के नेता, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget