एक्सप्लोरर

Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा बोले, 'पहलगाम में बहुत बड़ी चूक हुई, मैं...'

Pahalgam Terror Attack: मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इसे सुरक्षा में चूक बताया. उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान प्रायोजित हमला था जिसका उद्देश्य कश्मीर को भारत से अलग करना था.

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. 

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर राजभवन में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान-फंडेड बताया और कहा कि पड़ोसी मुल्क का एक ही मकसद था, भारत में सांप्रदायिक तनाव बढ़ाना. 

'पहलगाम हमला दुर्भाग्यपूर्ण था'
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, "पहलगाम में जो हुआ, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था. कई मासूम और निर्दोष लोगों की जान गई. मैं इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. यह नि:संदेह सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक थी. यहां अब तक माना जाता था कि आतंकवादी पर्यटकों पर हमला नहीं करते. जहां हमला हुआ, वह खुला मैदान था. वहां फौजियों को तैनात करने के लिए जगह नहीं थी."

'भारत की आत्मा को चोट पहुंचाने के लिए किया गया हमला'
मनोज सिन्हा ने कहा, "यह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमला था. एनआईए ने जांच के बाद स्थानीय लोगों को भी गिरफ्त में लिया. हालांकि, यह कहना गलत होगा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब है. यह हमला भारत की आत्मा को चोट पहुंचाने के लिए किया गया था."

'जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करना चाहता है पाकिस्तान'
उप राज्यपाल ने आगे कहा, "पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की मंशा थी कि हमारे देश में सांप्रदायिक बंटवारा करवा सके ताकि पूरा देश जम्मू-कश्मीर से दूर होने लगे और इसे अकेला छोड़ दे. पाकिस्तान नहीं चाहता कि जम्मू-कश्मीर में शांति कायम रहे."

'आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा जम्मू-कश्मीर'
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि बीते पांच साल में जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था दोगुनी हुई है. भारी संख्या में पर्यटक घूमने आने लगे हैं. इसलिए पाकिस्तान ने हमें आर्थिक तौर पर तोड़ने के लिए यह हमला किया था. इसके बाद कश्मीरियों ने इस हमले का पुरजोर विरोध करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया कि हम आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में मौसम का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक IMD ने जारी की भारी बारिश-भूस्खलन की चेतावनी
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP के समर्थन में AAP श्रीनगर में किया विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
खराब मौसम के चलते 6 दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, 6,269 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget