एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में एक साथ 134 अधिकारियों का तबादला, जानें- प्रशासनिक फेरबदल की वजह?

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 134 अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें सचिव, निदेशक और पर्यटन प्राधिकरणों के सीईओ जैसे अहम पद शामिल हैं.

Jammu-Kashmir Transfer News: जम्मू-कश्मीर में सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला देखने को मिला. सरकार ने मंगलवार (10 जून) को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 134 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए. 

इस फेरबदल में विशेष सचिव, सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, निदेशक और प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने इस आदेश को जारी करते हुए कहा कि यह कदम प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

सरकार के आदेश में खासतौर पर 5 पर्यटन विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) का भी तबादला किया गया है. वीरेंद्र कुमार मन्याल को पटनीटॉप, कुलभूषण खजूरिया को राजौरी, मोहम्मद रउफ रहमान को कोकरनाग, जोगिंदर सिंह जसरोटिया को भद्रवाह और बाबू राम टंडन को बानी-बशोली पर्यटन विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन तबादलों से स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों में नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताई जा रही है.

बशीर अहमद डार का भी हुआ तबादला

इसके अलावा, जम्मू कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (JKPCC) के प्रबंध निदेशक बशीर अहमद डार का तबादला करते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है. यह तबादला प्रशासनिक क्षेत्रों में अनुभव आधारित पुनर्संरचना का हिस्सा बताया जा रहा है. डार की नियुक्ति को एक जिम्मेदारी भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लोक सेवा आयोग राज्य में भर्ती और चयन प्रक्रिया का मुख्य अंग है.

तबादले में इनका नाम भी है शामिल

अन्य प्रमुख तबादलों में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की सचिव स्मिता सेठी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त बनाया गया है. वहीं, पर्यटन विभाग की विशेष सचिव मथोरा मासूम को जम्मू-कश्मीर वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. सरकार के इस व्यापक फेरबदल को एक संतुलित प्रशासनिक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget