एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Encounter: श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. जिनका संबंध आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) से थे.

Srinagar: जम्मू कश्मीर में शनिवार को यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. जिसके बाद यह सफलता मिली है.

हेड कांस्टेबल के हत्या में शामिल था आतंकी
अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) से थे. आतंकवादियों में से एक 29 जनवरी को अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या में शामिल था.

आईजीपी ने किया ट्वीट
कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया,"आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया. मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में हाल में की गई हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था." कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

सेना ने 3 फरवरी को किया था एक आतंकी को गिरफ्तार
आपको बता दें कि 3 फरवरी को ही उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में पुलिस और सेना ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था. आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे. गिरफ्तारी बांदीपोरा के चंदरगीर हाजिन इलाके से की गयी है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में बताई.

यह भी पढ़ें-

 

Earthquake: पंजाब और जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 मापी गई

JKBOSE Class 12th Result 2021: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, नतीजे देखने के लिए ये है डायरेक्ट लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा की आतंकवाद समर्थकों को चेतावनी, बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
LG मनोज सिन्हा की आतंकवाद समर्थकों को चेतावनी, बोले- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
रामलीला मैदान से राहुल गांधी बोले, '2024 का चुनाव अवैध, CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget