एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, 'एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, बल्कि मंदिर...'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (12 मई) को कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी की वजह से 80 से 90 प्रतिशत पुंछ शहर खाली है. लोगों को सीजफायर के बाद अब वापस लौटना चाहिए.

Omar Abdullah On Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हुई गोलीबारी के घाव भरने की कोशिश जारी है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुंछ पहुंचे, जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ. उन्होंने उनलोगों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनों को खोया है.

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चार दिन जंग का माहौल बना हुआ था. इसमें सबसे अधिक अगर कोई इलाका प्रभावित हुआ तो वो पुंछ था. बहुत अरसे के बाद पाकिस्तान ने पुंछ शहर के बीचों-बीच शेलिंग की और बमबारी हुई. इसमें हमारी 13 लोगों की जान गई. 

'मंदिर, गुरुद्वारा को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया'
उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''पाकिस्तान ने शेलिंग के दौरान एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, मंदिर, गुरुद्वारा सबको निशाना बनाया. मैंने पुंछ के लोगों को बधाई दी कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम और सिख भाईचारे को कायम रखा.''

उन्होंने कहा, ''24 घंटे हो गए, सीजफायर कायम है. पाकिस्तान की नीयत पाकिस्तान जानता है. 80 से 90 प्रतिशत पुंछ शहर खाली है. अब शेलिंग नहीं हो रही है. लोगों को अब वापस आना चाहिए.''

लोगों को मुआवजा दिया जाएगा- उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हम लोगों को बचाने में लगे हुए हैं. पुंछ, राजौरी, जम्मू, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन करें. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया गया.'' 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि सीएम ने गोलाबारी में घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुंछ के जिला अस्पताल का दौरा किया. उन्हें प्रशासन की ओर से अच्छी चिकित्सा देखभाल और पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया.

भारत और पाकिस्तान में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तनाव शुरू हुआ था. पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर भारी गोलीबारी की. इसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया.

इसके साथ ही पहलगाम का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पीओके में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की. इसमें करीब 22 लोगों की मौत हुई है. वहीं पाकिस्तानी सेना ने मिसाइल और ड्रोन से भी हमले की कोशिश की. इन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम में नाकाम कर दिया.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget