एक्सप्लोरर

'यह अब वह भारत नहीं है, जिसकी...', जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला का मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान

Jammu-Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देश का हिंदुत्वा इको सिस्टम बिना किसी रोक-टोक के हमला कर रहा है, जिससे यह शक पैदा हो गया है कि क्या भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश बना रहेगा?

Jammu-Kashmir Latest News: उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद का सर्वे और उसके बाद हुई घटना को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है. इस कड़ी में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है. उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि मुसलमानों को भारत में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और यह अब वह भारत नहीं है, जिसकी इसके संस्थापकों ने कल्पना की थी या जम्मू-कश्मीर ने इसका हिस्सा बनना चुना था.

जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

सऊदी अरब उमरा कर लौटे उमर उमर अब्दुल्ला गुरुवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव के बाद अब फुर्सत में हैं. ऐसे में उन्हें अब जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जा दिलवाने की मांग को प्राथमिकता दी गई थी.

हिंदुत्वा इको सिस्टम कर रहा है हमला- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश का हिंदुत्वा इको सिस्टम बिना किसी रोक-टोक के हमला कर रहा है, जिससे यह शक पैदा हो गया है कि क्या भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश बना रहेगा? उन्होंने कहा कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति के तहत निशाना बना रही है. इसकी के तहत मदरसों, मजारों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी मुस्लिम तुष्टिकरण की बात नहीं करती है, न करें. लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण न करने के यह मतलब नहीं बनता है कि वह उनपर हमला करें.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, "मस्जिदों, दरगाहों और धर्म का पालन करने के हमारे तरीके के पीछे जाकर, आप हमें पीड़ित कर रहे हैं. यह वह भारत नहीं है, जिसका हिस्सा बनने के लिए जम्मू-कश्मीर ने चुना था."

उमर अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कुछ दिनों पहले राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार के मामले में भारत और बांग्लादेश की तुलना की थी, जिसपर बीजेपी ने नाराजगी जता चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget