एक्सप्लोरर

J&K News: सुवेंदु अधिकारी के 'कश्मीर न जाओ' वाले बयान पर घमासान, बीजेपी के ही नेता ने लगाई फटकार!

J&K News: BJP नेता रविंदर रैना ने सुवेंदु अधिकारी के कश्मीर न जाने की सलाह को खारिज किया. उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद घाटी आएं और यहां के लोगों का देशप्रेम और बलिदान खुद अनुभव करें.

पश्चिम बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के हालिया बयान पर बवाल मचा हुआ है. उन्होंने बंगाल के लोगों को कश्मीर या किसी मुस्लिम-बहुल इलाके में नहीं जाने की सलाह दी थी. इसी बयान पर अब विवाद गहरा गया है. 

जम्मू-कश्मीर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवींद्र रैना ने सुवेंदु अधिकारी के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. रैना ने कहा कि अधिकारी को कश्मीर आकर यहां के लोगों की देशभक्ति और राष्ट्रवाद को खुद अनुभव करना चाहिए. 

देश की रक्षा में लगे हैं कश्मीर के युवा- रवींद्र रैना 

उन्होंने याद दिलाया कि कश्मीर के हजारों युवाओं ने बीते तीन दशकों में आतंकवाद के खिलाफ जंग में अपनी जानें कुर्बान की हैं. पीटीआई के अनुसार, रैना ने कहा, “22 अप्रैल को जब पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोषों पर हमला किया, तब कश्मीर के लोगों ने नंगे पांव मौके पर पहुंचकर घायलों को बचाया. उन्होंने पर्यटकों को पनाह दी और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया. यही नहीं, 1947 में मोहम्मद मकबूल शेरवानी ने बारामूला में तिरंगा फहराकर पाकिस्तानी हमलावरों के खिलाफ ‘सावधान हो जाओ, हम कश्मीरी तैयार हैं’ का नारा दिया था.” उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवा सुरक्षा बलों में सेवा कर देश की रक्षा में लगे हैं, और कई बीजेपी कार्यकर्ता भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए हैं.

हर कश्मीरी के दिल में भारत बसता है- रवींद्र रैना 

रैना ने अधिकारी से अपील करते हुए कहा, “आप कश्मीर आइए, यहां हर नागरिक के दिल में भारत बसता है और भारत के दिल में जम्मू-कश्मीर. कश्मीर भारत का मुकुट है और इसके लोग हमारे अपने भाई हैं. तिरंगा आज गर्व से लहरा रहा है तो उसमें कश्मीरियों की कुर्बानियों की चमक है.” उन्होंने बंगाल और देशवासियों को भी कश्मीर आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि यहां आकर वे सच्चे भारतीयों से मिलें जो शांति, भाईचारा और देशप्रेम की मिसाल हैं.

क्या था सुवेंदु अधिकारी का बयान?

सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिहाज से कश्मीर या किसी मुस्लिम बहुल इलाके की यात्रा से बचना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि लोग जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश या ओडिशा जैसे राज्यों में जा सकते हैं. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी राय है, न कि BJP विधायक के रूप में आधिकारिक बयान. 

उनका यह बयान ऐसे समय आया जब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उन्हें कश्मीर आने का न्योता दिया था.

इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने अधिकारी के बयान की निंदा करते हुए कहा, “कश्मीर हमेशा से हर धर्म के पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करता रहा है. धार्मिक जनसंख्या के आधार पर डर और नफरत फैलाना न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत है बल्कि समाज में दरार पैदा करने वाला भी है.” उन्होंने लोगों से नफरत के इस एजेंडे को ठुकराने और एकता व आपसी सम्मान को अपनाने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget