एक्सप्लोरर

Srinagar: 13 जुलाई शहीद दिवस पर पाबंदी! फारूक अब्दुल्ला को नहीं मिली इजाजत, महबूबा मुफ्ती ने दी प्रतिक्रिया

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 13 जुलाई शहीद दिवस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. एनसी और पीडीपी ने इस फैसले को लोकतंत्र विरोधी बताया.

13 जुलाई 1931 को जम्मू-कश्मीर में डोगरा शासक हरि सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर जेल के बाहर उनकी फौज की गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई थी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) इस दिन को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में मनाना चाहती है लेकिन जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी. 

NC ने आवेदन कर अपने अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से नवहट्टा स्थित नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि देने की योजना जताई थी. लेकिन शनिवार (12 जुलाई) को श्रीनगर के जिलाधिकारी ने इसे खारिज कर दिया.

श्रीनगर पुलिस ने जारी किया संदेश

श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक परामर्श जारी करते हुए बताया कि 13 जुलाई को ख्वाजा बाजार, नवहट्टा की ओर जाने वाले सभी लोगों को अनुमति नहीं दी गई है. साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार के उल्लंघन से बचने की अपील की गई. पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने चेतावनी दी कि आदेशों के उल्लंघन पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. एनसी ने प्रशासन के इस कदम को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया है.

13 जुलाई कोई साधारण तारीख नहीं है- NC

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने X पर लिखा, "13 जुलाई कोई साधारण तारीख नहीं है, यह गरिमा, न्याय और अधिकारों की मांग में दिए गए बलिदानों की याद दिलाती है." उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर के लोग अपने शहीदों को शांतिपूर्वक, सम्मानपूर्वक और अडिग भावना के साथ याद करते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन से पहले यह दिन सार्वजनिक अवकाश हुआ करता था, लेकिन 2020 में इसे राजपत्रित छुट्टियों की सूची से हटा दिया गया था.

महबूबा मुफ्ती ने स्पीकर पर साधा निशाना

वहीं इस मुद्दे पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथेर ने पीडीपी द्वारा 13 जुलाई को छुट्टी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव को पहले तो नकार दिया फिर इस बात से इनकार भी कर लिया, जबकि वही अध्यक्ष पहले दो सरकारी प्रस्तावों को मंजूरी दे चुके हैं. महबूबा ने X पर लिखा, "जब अध्यक्ष ने अपने विवेकाधिकार से पहले दो प्रस्तावों को स्वीकृति दी, तो फिर शहीदों को सम्मान देने वाले प्रस्ताव को क्यों रोका गया? लोग खुद तय करें."

पिछले साल, कई नेताओं को कब्रिस्तान जाने से रोकने के लिए नज़रबंद कर दिया गया था। इस बीच, जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने कहा कि विपक्षी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती का यह आरोप कि 13 जुलाई को छुट्टी की घोषणा संबंधी पार्टी के प्रस्ताव को सदन में पेश नहीं होने दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget