एक्सप्लोरर

'PM मोदी और भारत को अब्दुल्ला खानदान का शुक्रगुजार रहना चाहिए', महबूबा मुफ्ती ने क्यों कही ये बात?

Jammu Kashmir Election: महबूबा मुफ्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर अब्दुला खानदान ने पाकिस्तान का एजेंडा फॉलो किया होता तो कश्मीर आज पाकिस्तान का हिस्सा होता.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के साथ जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल पीएम मोदी ने तीन परिवारों पर कश्मीर को बर्बाद करने का आरोप लगाया था. जिसपर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीएम मोदी और भारत को कश्मीर के अब्दुल्ला खानदान का शुक्रगुजार रहना चाहिए. अगर शेख अब्दुल्ला मुस्लिम बहुल होने के बावजूद भारत के साथ परिग्रहण न करते तो आज या तो हम आजाद होते या फिर उस पार के साथ होते.

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा आगे कहा कि उमर अब्दुल्ला जब कश्मीर में सत्ता में आए तब आतंकवाद चरम पर था. उन्होंने पूरी दुनिया में कश्मीर पर भारत के पक्ष को स्पष्ट किया. मुफ्ती परिवार ने कश्मीर में हुर्रियत के साथ बातचीत शुरू करवाई और युवाओं को हिंसा से दूर क्या. उन्होंने कहा कि अगर अब्दुला खानदान ने पाकिस्तान का एजेंडा फॉलो किया होता तो कश्मीर आज पाकिस्तान का हिस्सा होता.

बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर के पुराने शहर के नवाकदल में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के बयान पर कटाक्ष किया.

‘बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है’
वहीं राजौरी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लोगों को बीजेपी से सचेत रहने की जरूरत है. बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर बांट रही है. मुस्लमानों को भी गुर्जर और पहाड़ी के नाम पर विभाजित किया जा रहा है. इससे पहले कुलगाम में मीडिया से बातचीत के दौरान पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार बार-बार दावा करती है कि कश्मीर के हालात सुधरे नहीं है, लेकिन पिछले एक दशक से कोई चुनाव नहीं हुआ है. इसकी वजह से लोग निराश हैं और उन्हें घुटन महसूस हो रही है.

यह भी पढ़ेंं: J&K बीजेपी चीफ रविंद्र रैना के पास सिर्फ 1000 रुपये कैश, पढ़ें 5 सबसे अमीर-गरीब उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget