एक्सप्लोरर

J&K बीजेपी चीफ रविंद्र रैना के पास सिर्फ 1000 रुपये कैश, पढ़ें 5 सबसे अमीर-गरीब उम्मीदवारों की लिस्ट

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 131 प्रत्याशी करोड़पति हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को पहले चरण का मतदान हो चुका है. वहीं अब 25 सितंबर को सूबे में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जाएगा. जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास बेशुमार दौलत है वहीं कई ऐसे भी जिनके पास संपत्ति के नाम पर सिर्फ 500 रुपये हैं. इन्हीं में से एक हैं जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना.

चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना के पास संपत्ति के नाम पर कुल एक हजार रुपये हैं. उनके पास न तो कोई अपना घर है और न ही कोई गाड़ी. रविंद्र रैना राजौरी की नौशेरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. 

ये हैं 5 सबसे गरीब उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सबसे गरीब उम्मीदवारों की सूची में पहले नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अकरम का नाम है, जिनके पास बतौर संपत्ति कुल 500 रुपये हैं. इसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना हैं, जिनके पास कुल संपत्ति एक हजार रुपये है. वहीं 1694 रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर एनआरपीए के समीर अहमद भट का नाम है. इसके अलावा सबसे गरीब उम्मीदवार की लिस्ट में चौथे नंबर पर जेकेएनपीपी के फैसल मंजूर का नाम है, जिनके पास कुल दस हजार रुपये की संपत्ति है. वहीं इस सूची में 5वें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जहांगीर अहमद शेख का नाम है, जिनके पास कुल संपत्ति के नाम पर महज 15 हजार रुपये हैं.

ये हैं 5 सबसे अमीर उम्मीदवार
जम्मू कश्मीर में सबसे दौलतमंद उम्मीदवारों की लिस्ट में पहले नंबर पर नाम आता है अल्ताफ बुखारी का. अपनी पार्टी के उम्मीदवार अल्ताफ बुखारी के पास 165 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, जिनके पास 148 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं तीसरे नंबर आते हैं नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुश्ताक गुरु, जिनके पास 94 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रियासी से बीजेपी उम्मीदवार कुलदीप राज दुबे हैं, जिनके पास 59 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर पीडीपी के अब्दुल कय्यूम भट हैं. कय्यूम भटके पास कुल 53 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

दूसरे चरण में 239 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
बता दें कि चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 49 उम्मीदवारों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं 37 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं. तीन उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या का प्रयास मामले घोषित किए हैं.

ये भी पढ़ें

'कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर बनाएगी सरकार', राजौरी दौरे पर सचिन पायलट का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget