एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों के तबादले

Jammu Kashmir News: प्रशासनिक फेरबदल के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग को नए डिविजनल कमिश्नर मिले हैं. इसके अलावा कुपवाड़ा, सांबा, बांदीपुर समेत कई और जगहों के डीसी बदले गए हैं.

जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं. 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल प्रशासन की ओर से आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं. जम्मू और कश्मीर संभाग को नए डिविजनल कमिश्नर मिले हैं. कुपवाड़ा, सांबा, बांदीपुर, पुंछ और कठुआ के डीसी का भी तबादला किया गया है.

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल गर्ग कश्मीर संभाग के नए डिविजनल कमिश्नर बनाए गए हैं. अंशुल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उनका तबादला करके कश्मीर संभाग का डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

श्रीकांत बालासाहेब कुपवाड़ा के नए डीसी बने

कुपवाड़ा, सांबा, बांदीपुर, पुंछ और कठुआ के नए डीसी बनाए गए हैं. श्रीकांत बालासाहेब सुसे को कुपवाड़ा के डिप्टी कमिश्नर (DC) की जिम्मेदारी दी गई है. श्रीकांत बालासाहेब 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है. वो डिप्टी कमिश्नर बनाए जाने से पहले जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहे थे.

डॉ. राकेश मिन्हास बने जम्मू के नए डीसी

डॉ. राकेश मिन्हास को जम्मू के नए डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. मिन्हास 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वो कठुआ के डीसी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब उनका तबादला कर जम्मू डीसी के तौर पर नियुक्त किया गया है.

आयुषी सूदन को सांबा डीसी की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी आयुषी सूदन का भी तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब सांबा के डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है. सूदन 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. पहले वो कुपवाड़ा डीसी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं.

इंदु कंवल बांदीपोरा के नए डीसी

आईएएस अधिकारी इंदु कंवल को बांदीपोरा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है. पहले वो जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब उनका तबादला करके बांदीपोरा के डीसी की जिम्मेदारी दी गई है. 

अशोक कुमार शर्मा को पुंछ के नए DC की जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी अशोक कुमार शर्मा का तबादला कर पुंछ के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है. इससे पहले वो श्रम एवं रोजगार विभाग के विशेष सचिव के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन अब उन्हें पुंछ डीसी की नई जिम्मेदारी मिली है.

राजेश शर्मा कठुआ के नए डीसी

इसके साथ ही सांबा के डीसी राजेश शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब कठुआ के डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget